महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : Maharashtra Elections 2024, महाराष्ट्र इलेक्शन 2024, महाराष्ट्र चुनाव
More
election

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

Maharashtra Election Results, Maharashtra Chunav Parinam: महाराष्ट्र में वोटों की गिनती जारी है और दोपहर तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है कि भाजपा नीत महायुति की सरकार में वापसी होगी या महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सत्ता में आएगी। 20 नवंबर को हुए मतदान में 66.05 वोटिंग हुई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 61.1% था। नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी मतगणना होगी, जहां 20 नवंबर को 67.81% मतदान हुआ था। कोल्हापुर जिले में 76.63 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद गढ़चिरौली में 75.26 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां कुछ क्षेत्र वामपंथी उग्रवाद प्रभावित हैं, जबकि सबसे कम मतदान मुंबई में 52.07 प्रतिशत रहा। मुंबई उपनगरीय जिले में 55.95 प्रतिशत मतदान हुआ। मतों की गिनती के लिए कुल 288 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी एक केंद्र शामिल है। कुल 288 मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की निगरानी करेंगे, जबकि नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में मतगणना की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि डाक मतपत्रों की अधिक संख्या के कारण सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुचारू मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए डाक मतपत्रों की गिनती के वास्ते 1,732 टेबल और इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के लिए 592 टेबल स्थापित किए गए हैं। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीटों पर, शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे। विपक्ष के एमवीए गठबंधन में, कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उबाठा) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए। बहुजन समाज पार्टी एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टियों ने भी चुनाव लड़ा, जिसमें बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार खड़े किये। राज्य में 2019 के विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल 4,136 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जबकि 2019 के चुनावों में 3,239 उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं। 150 से ज्यादा सीटों पर बागी उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें महायुति और एमवीए के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। वर्तमान राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Hindi Newsविधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

महाराष्ट्र चुनाव 2024

'हमारे दरवाजे खुले हैं', शिवसेना (UBT) नेताओं में फूट आशंका पर शिंदे की सेना
'हमारे दरवाजे खुले हैं', शिवसेना (UBT) नेताओं में फूट आशंका पर शिंदे की सेना

'जिन्हें जाना है, जाएं': उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’
'जिन्हें जाना है, जाएं': उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

16 MLA और 7 सांसद तोड़ेंगे शिवसेना UBT? सात दिनों में हो सकती है बहुत बड़ी टूट
16 MLA और 7 सांसद तोड़ेंगे शिवसेना UBT? सात दिनों में हो सकती है बहुत बड़ी टूट

टूटने वाली है उद्धव सेना? राउत आनन फानन में दिल्ली रवाना, क्या करेंगे नाराज MP
टूटने वाली है उद्धव सेना? राउत आनन फानन में दिल्ली रवाना, क्या करेंगे नाराज MP

सुपारी, मर्डर और 128 गवाह! कांग्रेस नेता की हत्या के 20 साल बाद आज आएगा फैसला
सुपारी, मर्डर और 128 गवाह! कांग्रेस नेता की हत्या के 20 साल बाद आज आएगा फैसला

महाराष्ट्र सीईटी के पहले चरण के नतीजे जारी, cetcell.mahacet.org पर करें चेक
महाराष्ट्र सीईटी के पहले चरण के नतीजे जारी, cetcell.mahacet.org पर करें चेक

उद्धव ने बगावत कर दी फेल? मीटिंग में सभी 9 सांसद शामिल, राउत ने लगा दी क्लास
उद्धव ने बगावत कर दी फेल? मीटिंग में सभी 9 सांसद शामिल, राउत ने लगा दी क्लास

पीएम मोदी पर संजय राउत के 'औरंगजेब' वाले बयान पर उबाल; BJP बोली- पागल हो गए
पीएम मोदी पर संजय राउत के 'औरंगजेब' वाले बयान पर उबाल; BJP बोली- पागल हो गए

‘विलय का कोई प्रस्ताव नहीं’ सुले ने कांग्रेस-NCP(SP) मर्जर की अटकलों किया खारिज
‘विलय का कोई प्रस्ताव नहीं’ सुले ने कांग्रेस-NCP(SP) मर्जर की अटकलों किया खारिज

कांग्रेस छोड़कर गए सभी वापस आएं, शरद पवार करें पहल; संजय राउत ने की मांग
कांग्रेस छोड़कर गए सभी वापस आएं, शरद पवार करें पहल; संजय राउत ने की मांग

'बेगानी शादी में...' CM फडणवीस ने उड़ाया राउत का मजाक, बोले- कांग्रेस डूबता जहाज
'बेगानी शादी में...' CM फडणवीस ने उड़ाया राउत का मजाक, बोले- कांग्रेस डूबता जहाज

TMC में हो रहा गजब का खेल, बढ़ गईं एकनाथ शिंदे की धड़कनें; कद घटने का सता रहा डर
TMC में हो रहा गजब का खेल, बढ़ गईं एकनाथ शिंदे की धड़कनें; कद घटने का सता रहा डर

बेटे की ऐसी हैवानियत! 82 साल के बुजुर्ग पिता को चाकुओं से गोदकर मार डाला
बेटे की ऐसी हैवानियत! 82 साल के बुजुर्ग पिता को चाकुओं से गोदकर मार डाला

TMC संकट के बीच कांग्रेस ने इस पार्टी को दिया विलय का ऑफर, हुआ तो बढ़ेंगे 8 MPs
TMC संकट के बीच कांग्रेस ने इस पार्टी को दिया विलय का ऑफर, हुआ तो बढ़ेंगे 8 MPs

महाराष्ट्र में कांग्रेस संग हो गया खेला, MLC चुनाव के उम्मीदवार से टूटा संपर्क
महाराष्ट्र में कांग्रेस संग हो गया खेला, MLC चुनाव के उम्मीदवार से टूटा संपर्क