Congress Gave Merger Offer to Sharad Pawar NCP SP Party If Happen Then 8 MP Will Increase Amid TMC Issue TMC संकट के बीच कांग्रेस ने इस पार्टी को दे दिया विलय का ऑफर, हुआ तो बढ़ जाएंगे 8 सांसद, India News in Hindi - Hindustan
More

TMC संकट के बीच कांग्रेस ने इस पार्टी को दे दिया विलय का ऑफर, हुआ तो बढ़ जाएंगे 8 सांसद

ममता बनर्जी की टीएमसी के विलय को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच कांग्रेस ने शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को मर्जर का ऑफर दिया है। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। पवार की पार्टी के पास 8 लोकसभा सांसद हैं।

Thu, 11 June 2026 11:07 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
TMC संकट के बीच कांग्रेस ने इस पार्टी को दे दिया विलय का ऑफर, हुआ तो बढ़ जाएंगे 8 सांसद

पश्चिम बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में ज्यादातर विधायक और सांसद बागी हो गए हैं, जिससे विधानसभा और संसद, दोनों जगह नया गुट बन गया है। इस बीच, सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि कांग्रेस में ममता बनर्जी अपनी टीएमसी का विलय कर सकती हैं, जिसके बदले पार्टी उन्हें और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा पद दे सकती है। हालांकि, कांग्रेस लीडरशिप ने इन दावों को महज अफवाह बताया है। टीएमसी को लेकर विलय की चल रहीं खबरों के बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एक दल को विलय करने का ऑफर दे दिया है।

सीएनएन-न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि विपक्ष में जारी भारी राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को विलय करने का प्रस्ताव दे रही है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने इस पर अभी तक कोई भी साफ रुख नहीं अपनाया है, लेकिन आने वाले समय में इस पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। अगर शरद पवार की पार्टी कांग्रेस में विलय कर लेती है तो लोकसभा में कांग्रेस के आठ सांसद बढ़ जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र में कांग्रेस संग हो गया खेला, MLC चुनाव के उम्मीदवार से टूटा संपर्क

एनसीपी (एसपी) को 2024 के लोकसभा चुनाव में आठ सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी। खुद पार्टी प्रमुख शरद पवार राज्यसभा के सदस्य हैं। सुप्रिया सुले, नीलेश लांके, डॉ. अमोल कोल्हे, अमर काले समेत कुल आठ एनसीपी (एसपी) के सांसद हैं। शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद कुछ साल पहले अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी में भी टूट हो गई थी। आम चुनाव से पहले हुई इस टूट में एनसीपी दो भाग में बंट गई। शरद पवार के गुट को एनसीपी (एसपी) नाम मिला। पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा और आम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आठ सीटों पर जीत मिली, जबकि पूरे इंडिया अलायंस को कुल 48 में से 30 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता की हार और TMC की टूट से कांग्रेस की होगी चांदी? ऐक्शन मोड में राहुल गांधी

कांग्रेस में विलय कर ले एनसीपी (एसपी): संजय राउत

वहीं, शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार को उन छोटे दलों का कांग्रेस में विलय कराने की पहल करनी चाहिए, जो इस सबसे पुरानी पार्टी से अलग होकर बने थे। राउत ने कहा कि कई ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों का हिस्सा रहे हैं और वे अब भी उसी विचारधारा को फॉलो करते हैं। राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, ''अगर यह (कांग्रेसी) विचारधारा एकजुट हो जाती है, तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। पवार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।'' राउत का ये बयान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ संभावित विलय की चर्चाओं के बीच आया है। बुधवार को राउत ने सुझाव दिया था कि तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) जैसी पार्टियां, जो अपने नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के बाद बनी थीं, उन्हें कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए, ताकि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस में विलय को तैयार ममता, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया खरगे वाला पद