Eknath Shinde-led Sena amid buzz about poaching attempts Our doors are open 'हमारे दरवाजे खुले हैं', शिवसेना (UBT) के नेताओं के दल-बदल की आशंका पर शिंदे की सेना, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

'हमारे दरवाजे खुले हैं', शिवसेना (UBT) के नेताओं के दल-बदल की आशंका पर शिंदे की सेना

शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी लोकसभा सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं। पार्टी नेता संजय राउत ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, 'शिवसेना (यूबीटी) के सभी सांसद पूरी तरह एकजुट हैं और भविष्य में भी एकजुट रहेंगे।'

Tue, 16 June 2026 08:34 PMNiteesh Kumar भाषा
share
'हमारे दरवाजे खुले हैं', शिवसेना (UBT) के नेताओं के दल-बदल की आशंका पर शिंदे की सेना

अपने सांसदों को तोड़े जाने की संभावित कोशिशों को लेकर शिवसेना (UBT) खेमे में उथल-पुथल दिख रही है। इस बीच, प्रतिद्वंद्वी शिवसेना नेता प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय देशमुख ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात की, जो शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़े हैं। इससे एक दिन पहले, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से बैठक बुलाई गई जिसमें शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सदस्यों में से केवल चार ही व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'जिन्हें जाना है, जाएं': उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

महाराष्ट्र के मंत्री सरनाईक ने कहा कि जो कोई भी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों और उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में विश्वास रखता है, उसका स्वागत है। उन्होंने कहा, 'अगर सांसद और विधायक जैसे जन-प्रतिनिधि अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं करते हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा करना चाहते हैं, तो उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं।' उन्होंने कहा कि अगर वे भविष्य में कभी ऐसा सोचते हैं, तो हम उन्हें प्राथमिकता देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपारी, मर्डर और 128 गवाह! कांग्रेस नेता की हत्या के 20 साल बाद आज आएगा फैसला

सभी लोकसभा सदस्य उद्धव ठाकरे के साथ: संजय राउत

शिवसेना (UBT) के नेताओं ने कहा है कि पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य उद्धव ठाकरे के साथ हैं। पार्टी नेता संजय राउत ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, 'शिवसेना (यूबीटी) के सभी सांसद एकजुट हैं और एकजुट ही रहेंगे।' रविवार को उद्धव ठाकरे की ओर से बुलाई गई बैठक में सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए। ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर और संजय देशमुख ऑनलाइन शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उद्धव ने बगावत कर दी फेल? मीटिंग में सभी 9 सांसद शामिल, राउत ने लगा दी क्लास

संजय राउत ने बताया कि संजय जाधव ने ठाकरे से फोन पर बात की। यवतमाल-वाशिम के सांसद देशमुख ने कहा कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से बैठक में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन सोमवार को दिल्ली में उन्होंने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात की, जिससे उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गईं।