maharashtra election 75 seats direct bjp congress fight congress managed only 10 75 सीटों पर सीधी टक्कर, बीजेपी के 'बुलडोजर' के आगे धराशायी हो गई कांग्रेस; केवल 10 सीटें बचा पाई, India News in Hindi - Hindustan
More

75 सीटों पर सीधी टक्कर, बीजेपी के 'बुलडोजर' के आगे धराशायी हो गई कांग्रेस; केवल 10 सीटें बचा पाई

  • महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम ऐसे रहे हैं कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि बीजेपी ने कांग्रेस को धूल चटा दी है। महाराष्ट्र में 75 सीटों पर कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से था जिसमें कांग्रेस के हाथ केवल 10 सीटें आईं।

Sun, 24 Nov 2024 08:30 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
75 सीटों पर सीधी टक्कर, बीजेपी के 'बुलडोजर' के आगे धराशायी हो गई कांग्रेस; केवल 10 सीटें बचा पाई

महाराष्ट्र में इस बार महायुति ने तो ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त किया किया है, अकेले बीजेपी ने भी सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार है जब बीजेपी को 132 सीटें मिली हैं। इससे पहले 2014 में बीजेपी को 122 और 2019 में 105 सीटों पर सफलता मिली थी। महाराष्ट्र में 75 सीटें ऐसी थीं जिनपर सीधा बीजेपी और कांग्रेस का मुकाबला था। कांग्रेस को करारा झटका देते हुए बीजेपी ने 65 सीटों पर कब्जा कर लिया।

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अच्छी वापसी की थी। एक दशक में यह कांग्रेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। महाराष्ट्र की 48 में से 17 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से कांग्रेस को पहले वाली स्थिति में लौटा दिया। या यूं कहें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत ही खराब हो गई। 2019 मे कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं औऱ 2014 में 42 पर जीत हासिल की थी। इस बार केवल 15 सीटें ही कांग्रेस के हाथ में आईं।

बीजेपी ने कैसे कर दिया कमाल

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में स्थिति देखने के बाद रणनीति में बड़ा बदलाव किया और आक्रामक अभियान चलाया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य में बीजेपी चीफ चंद्रशेखऱ बावनकुले ने भी क्षेत्रों में प्रत्याशियों का सपोर्ट किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ ने एंटी -इनकंबंसेंसी कोकम करने में बड़ी भूमिका निभाई।

RSS की भी बड़ी भूमिका

जानकारों का कहना है कि आरएसएस की जमीनी पकड़ और अभियान बीजेपी की इस जीत के पीछे बड़ी वजह है। आरएसएस ने राज्य में 60हजार बैठकें की थीं। बीजेपी को इसका बड़ा फायदा मिला। कांग्रेस के पास इस तरह की जमीनी तैयारी का अबाव है। इसके अलावा कैंडिडेट सिलेक्शन का भी ध्यान सामाजिक समीकरणों के आधार पर रखा गया।

जमीन पर कांग्रेस का अभियान कम दिखाई दे रहा था। उसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे दिग्गज नेता भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। 75 में से कांग्रेस किसी तरह 10 सीटें जीत पाई। जिन इलाकों में कांग्रेस की जीत हुई है, वे या तो अल्पसंख्यक बहुल था या फिर स्थानीय नेता की अच्छी पकड़ थी। कोंकण क्षेत्र में तो कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं बचा। उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी एक-एक ही सीट कांग्रेस बचा पाई। राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ही सकोली सीट बड़ी मुश्किल से बचा पाए। सिर्फ 208 वोटों से उनकी जीत हुई है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।