Uddhav Thackeray Fail Rebellion All Shivsena UBT 9 MPs Attended Meeting Sanjay Raut Attacks उद्धव ठाकरे ने बगावत कर दी फेल? मीटिंग में सभी 9 सांसद शामिल, संजय राउत ने लगा दी क्लास, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

उद्धव ठाकरे ने बगावत कर दी फेल? मीटिंग में सभी 9 सांसद शामिल, संजय राउत ने लगा दी क्लास

उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में बुलाई गई बैठक में सभी नौ सांसद पहुंचे। इससे माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने बगावत को फेल कर दिया। बगावत की अटकलों पर संजय राउत ने क्लास भी लगाई।

Sun, 14 June 2026 04:57 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
उद्धव ठाकरे ने बगावत कर दी फेल? मीटिंग में सभी 9 सांसद शामिल, संजय राउत ने लगा दी क्लास

शिवसेना (यूबीटी) के सभी नौ सांसदों की रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद पार्टी ने दावा किया कि इसमें सभी नौ सांसद शामिल हुए। चार सांसद तो खुद आए थे, जबकि पांच अन्य सांसद वर्चुअल तरीके से मीटिंग में जुड़े। अटकलें लग रही थीं कि टीएमसी के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसद उद्धव गुट से अलग हो सकते हैं और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होकर एनडीए को सपोर्ट कर सकते हैं। सभी सांसदों की मौजूदगी के बाद माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने बगावत को फेल कर दिया। बगावत की अटकलों पर क्लास लगाते हुए संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि ऐसी अफवाह फैलानी बंद कर देनी चाहिए।

सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में रविवार को मुंबई में हुई एक रूटीन मीटिंग में शिवसेना (UBT) के सभी नौ सांसदों ने हिस्सा लिया। उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि कई सांसद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। ठाकरे के आवास पर हुई मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने बताया कि चार सांसद मीटिंग में खुद शामिल हुए, जबकि पांच अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

राउत ने कहा, "बैठक में चार सांसद व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे और हमारे पांच सांसदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें हिस्सा लिया। इस तरह, उद्धव जी के साथ आज की बैठक में नौ सांसद शामिल हुए। आदित्य साहब और विनायक राउत भी वहां मौजूद थे। ये सभी नौ सांसद आज की बैठक में शामिल हुए और अच्छी बातचीत हुई।" उन्होंने साफ किया कि यह बैठक पार्टी की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा थी और इसका मौजूदा राजनीतिक अटकलों से कोई लेना-देना नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA का नहीं बढ़ेगा कुनबा, उद्धव के लिए गुड न्यूज; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर लगा विराम

ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करो- राउत

उन्होंने कहा, "असल में, यह एक रूटीन मीटिंग है। महीने में एक बार हम सभी सांसद 'मातोश्री' पर मिलते हैं और उद्धव जी हमें मार्गदर्शन देते हैं। यह एक रूटीन मीटिंग है और सभी सांसदों ने इसमें या तो सीधे (आमने-सामने) या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।" पार्टी में संभावित फूट की खबरों को खारिज करते हुए राउत ने लोगों से ऐसी बातों पर यकीन न करने की अपील की। ​​उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, कृपया ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें जो आप फैला रहे हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस छोड़कर गए सभी वापस आएं, शरद पवार करें पहल; संजय राउत ने की मांग

एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने का था दावा

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीएमसी सांसदों के बागी होने के बाद अब अगला नंबर शिवसेना यूबीटी का है। इसके कई सांसद एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना से संपर्क में और भविष्य में उसमें शामिल हो सकते हैं। ऐसे में रविवार की बैठक से कई सांसद नदारद रह सकते हैं। लेकिन अब संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना के सभी नौ सांसद पार्टी में शामिल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी पर संजय राउत के 'औरंगजेब' वाले बयान पर उबाल; BJP बोली- पागल हो गए