Congress faces Setback in Maharashtra Contact Lost with MLC election Candidate Deshmukh in Nagpur महाराष्ट्र में कांग्रेस संग हो गया खेला, MLC चुनाव के उम्मीदवार से टूटा संपर्क; नागपुर में देशमुख, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

महाराष्ट्र में कांग्रेस संग हो गया खेला, MLC चुनाव के उम्मीदवार से टूटा संपर्क; नागपुर में देशमुख

कांग्रेस ने अमरावती सीट से देशमुख को मैदान में उतारा है, जहां त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इस सीट से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने प्रवीण पोटे-पाटिल को और वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए)ने नीलेश विश्वकर्मा को मैदान में उतारा है।

Wed, 10 June 2026 06:16 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महाराष्ट्र में कांग्रेस संग हो गया खेला, MLC चुनाव के उम्मीदवार से टूटा संपर्क; नागपुर में देशमुख

महाराष्ट्र के एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के साथ खेला हो गया। दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरावती की विधान परिषद सीट से पार्टी उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख से पिछले कई दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है कि चुनाव से पहले विरोधी पार्टियों ने उन्हें 'अपने पाले में कर लिया' हो। कहा जा रहा है कि वह पिछले पांच दिनों से नागपुर में हैं।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि हालांकि देशमुख से पांच दिनों से संपर्क नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने उन्हें अस्पताल से मीडियाकर्मियों से बात करते हुए देखा, जहां वे भर्ती हैं। देशमुख ने हालांकि कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र की महायुति सरकार में फूट? फडणवीस से नाराज शिंदे सेना; नया बवाल क्यों

स्थानीय स्व-शासन निकायों से विधान परिषद की 16 सीट और नागपुर स्व-शासन निकाय से एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 18 जून को होगा और मतों की गिनती 22 जून को की जाएगी। इन चुनावों के लिए स्थानीय स्व-शासन निकायों के सदस्य ही मतदाता होते हैं। कांग्रेस ने अमरावती सीट से देशमुख को मैदान में उतारा है, जहां त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इस सीट से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने प्रवीण पोटे-पाटिल को और वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए)ने नीलेश विश्वकर्मा को मैदान में उतारा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र तक पहुंच गया मॉनसून, यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट

'नागपुर में देशमुख, नहीं हो रहा संपर्क'

कांग्रेस की अमरावती जिला (ग्रामीण) इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध देशमुख ने कहा कि हर्षजीत पिछले चार-पांच दिनों से नागपुर में हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ''हर्षजीत का कहना है कि वह निर्वाचन क्षेत्र में आकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हमें उनकी चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। जब से वह संपर्क से बाहर हुए हैं, तब से उन्होंने अमरावती में पार्टी के किसी भी बड़े नेता से संपर्क नहीं किया है।'' इस बीच, हर्षजीत ने अस्पताल से टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन की पांच सीटों पर निर्विरोध जीत तय