Tejaswi boss Lalu helpless Jitan Ram Manjhi involved Rabri Rohini in Tej Pratap Anushka controversy तेजस्वी बॉस, लालू मजबूर; तेज प्रताप विवाद में जीतनराम मांझी ने राबड़ी और रोहिणी को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी बॉस, लालू मजबूर; तेज प्रताप विवाद में जीतनराम मांझी ने राबड़ी और रोहिणी को भी लपेटा

जीतनराम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने केवल दिखावे के लिए अपने पिता लालू प्रसाद को राजद का अध्यक्ष बना रखा है। हकीकत यह है कि लालू यादव भी हर फैसला तेजस्वी यादव के आदेश पर करते हैं।

Mon, 9 June 2025 06:37 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी बॉस, लालू मजबूर; तेज प्रताप विवाद में जीतनराम मांझी ने राबड़ी और रोहिणी को भी लपेटा

नरेंद्र मोदी सरकार के एमएसएमई मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने लालू परिवार पर बड़ा हमला किया है। मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव अब पार्टी(राष्ट्रीय जनता दल) और परिवार के नए बॉस हैं। लालू यादव उनकी बात मानने को मजबूर हैं। तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल करने का फरमान तेजस्वी था जिसका लालू यादव ने ऐलान सिर्फ ऐलान किया। मांझी के बयान से ठंडे पड़ रहे तेज प्रताप-अनुष्का यादव विवाद फिर से सुलग उठा है।

सोमवार को बयान जारी कर जीतनराम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने केवल दिखावे के लिए अपने पिता लालू प्रसाद को राजद का अध्यक्ष बना रखा है। हकीकत यह है कि लालू यादव भी हर फैसला तेजस्वी यादव के आदेश पर करते हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को जिस तरह परिवार और पार्टी से बेदखल किया वो बताता है कि फैसला लालू ने लिया, लेकिन उसका फरमान नये बॉस तेजस्वी यादव ने दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी सपने पूरे होंगे अगर... अनुष्का विवाद के बीच आया तेज प्रताप का धाकड़ वीडियो
ये भी पढ़ें:ऐश्वर्या से तलाक में संपत्ति बचाने के लिए लालू ने तेज को निकाला; मांझी का दावा

जीतनराम मांझी ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की गारंटी होने के बावजूद रोहिणी आचार्य को सारण से चुनाव लड़ाया गया और जंगलराज के दौर में मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी को विधान परिषद में विरोधी दल का नेता बनाया गया। यह सब फैसला तेजस्वी यादव ने ही लिया जिसे लालू यादव के नाम से अमली जामा पहनाया गया। अनुष्का यादव प्रकरण में जीतन मांझी ने पहले भी बड़ा बयान दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सत्य के मार्ग पर ही विजय... तेज प्रताप ने समर्थकों के साथ डाला पोस्ट, दिखाए तेवर
ये भी पढ़ें:सिद्दीकी ने निकाली चिट्ठी, तेज प्रताप के साथ सुधाकर; अब क्या करेंगे लालू यादव?
ये भी पढ़ें:राजद में हैं जयचंद, तेज प्रताप के आरोप पर तेजस्वी का जवाब आया

बीते 24 मई को लालू यादव के बड़े बेटे और नीतीश कुमार की सरकार में दो बार मंत्री रहे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की बेहद निजी तस्वीरें उनके फेसबुक से वायरल हुईं। तस्वीरों के साथ 12 साल से रिलेशन की बात कही गयी। जब हंगामा मचा तो पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। फिर तेज प्रताप यादव ने यह कहते पोस्ट डाला कि एआई से एडिटेड तस्वीरें उनके परिवार को बदनाम करने के लिए वायरल की जा रही हैं। अगले दिन लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर करने का ऐलान कर दिया। तेजस्वी यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्या ने पिता के फैसले पर मुहर लगा दी। लेकिन, तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा कि पूरा परिवार मिलकर ड्रामा कर रहा है। मेरा भविष्य बर्बाद कर दिया। लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकालने की चिट्ठी अब्दुल बारी सिद्दीकी से जारी करवाया। लेकिन, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का पक्ष लेते हुए लालू प्रसाद से पुनर्विचार करने की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद क्या बोले
ये भी पढ़ें:तेज की बिजनेस पार्टनर हैं निशु, अनुष्का के चैट और मांझी के ट्वीट में आया था नाम
ये भी पढ़ें:कौन है RJD का जयचंद, जिसपर भड़के तेज प्रताप; बोले-लालू फैमिली में हो रही राजनीति
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का भावुक संदेश
ये भी पढ़ें:हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:फेसबुक हैक, फोटो भी एडिटेड; अनुष्का से रिलेशन के पोस्ट पर तेज प्रताप की सफाई
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का पहली से तलाक नहीं, दूसरी से रिलेशन में कस सकता है कानूनी शिकंजा
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज फैमिली कोर्ट में अहम सुनवाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।