tej pratap yadav said jaichand is everywhere conspiracy will soon be exposed tejashwi yadav lalu prasad अंदर-बाहर हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अंदर-बाहर हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप यादव

राजद नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक्स पर दूसरी बार जब अपनी बात रखी तो यह साफ बता दिया कि उन्हें उनके अर्जुन यानी भाई तेजस्वी यादव से अलग करने की साजिश रची जा रही है और वो जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने किसी का नाम नहीं लिया।

Sun, 1 June 2025 01:52 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अंदर-बाहर हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप यादव

परिवार और पार्टी से अलग किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव का पहले दर्द छलका और अब वो पूरी साजिश को बेनकाब करने की बात कर रहे हैं। रविवार को राजद नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक्स पर दूसरी बार जब अपनी बात रखी तो यह साफ बता दिया कि उन्हें उनके अर्जुन यानी भाई तेजस्वी यादव से अलग करने की साजिश रची जा रही है और वो जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने किसी का नाम नहीं लिया।

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे, कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोसा रखना। मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी।’

हालांकि, राजद में जयचंद कौन है इसके बारे में तेज प्रताप यादव ने अभी तक खुल कर कुछ भी नहीं का है। रविवार को इससे पहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे भी तेज प्रताप यादव के एक्स हैंंडल से एक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव काफी भावुक नजर आए थे। तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट के जरिए अपने मां-बाप को भावुकता से भरा मैसेज दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का भावुक संदेश
ये भी पढ़ें:कौन है RJD का जयचंद, जिसपर भड़के तेज प्रताप; बोले-लालू फैमिली में हो रही राजनीति

तेज प्रताप यादव फेसबुक पर अपने एक वायरल पोस्ट के बाद से लगातार चर्चा में हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का जो फेसबुक पोस्ट वायरल हुआ था उसमें वो एक युवती अनुष्का यादव के साथ दिखे थे। तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने बाद में यह भी कहा था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और यह उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

इस पोस्ट के वायरल होने पर तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद से ही इस पूरे प्रकरण पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई है। अब खुद तेज प्रताप यादव इस पूरे मामले में साजिश किए जाने की बात कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का पहली से तलाक नहीं, दूसरी से रिलेशन में कस सकता है कानूनी शिकंजा
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।