My account has been hacked to defame me Tej Pratap Yadav clarification on relationship post फेसबुक हैक, फोटो भी एडिटेड; अनुष्का से रिलेशन के डिलीट हो चुके पोस्ट पर तेज प्रताप यादव की सफाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फेसबुक हैक, फोटो भी एडिटेड; अनुष्का से रिलेशन के डिलीट हो चुके पोस्ट पर तेज प्रताप यादव की सफाई

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक और मेरी तस्वीरो को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है।

Sat, 24 May 2025 11:23 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
फेसबुक हैक, फोटो भी एडिटेड; अनुष्का से रिलेशन के डिलीट हो चुके पोस्ट पर तेज प्रताप यादव की सफाई

राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट हुए एक फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। इसमें तेज प्रताप और अनुष्का यादव नाम की लड़की के बीच 12 साल से रिलेशनशिप का जिक्र था। एक-दूसरे से प्यार करने की बात कही गई थी। पोस्ट में तेज प्रताप और अनुष्का की फोटो थी। जो डिलीट हो गई है। तेज प्रताप यादव ने अब इस मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी है।

तेज प्रताप यादव ने लिखा है- “मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक और मेरी तस्वीरो को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो लड़कियों की जिंदगी से… तेज प्रताप के रिलेशनशिप वाले पोस्ट पर भड़के मांझी
ये भी पढ़ें:अनुष्का से 12 साल से रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप, साथ की फोटो दिखाकर डिलीट किया

आपको बता दें तेज प्रताप की फेसबुक अकाउंट से जो पोस्ट की गई थी। उसमें लिखा था कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं.... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे।

इसे अब तेज प्रताप से सिरे से खारिज कर दिया है। और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक करने की बात रही है। आपको बता दें तेज प्रताप यादव इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं, और मालदीव में समय बिता रहे हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र किनारे ध्यान लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जो खूब वायरल हुआ था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 17 मई से 23 मई तक एक सप्ताह के लिए मालदीव जाने की अनुमति दी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।