Abdul Bari Siddiqui issued letter Sudhakar Singh with Tej Pratap what will Lalu Yadav do with buxar MP अब्दुल बारी सिद्दीकी ने निकाली चिट्ठी, तेज प्रताप को मिला सुधाकर सिंह का साथ; क्या करेंगे लालू यादव?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने निकाली चिट्ठी, तेज प्रताप को मिला सुधाकर सिंह का साथ; क्या करेंगे लालू यादव?

बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने अनुष्का यादव से रिलेशनशिप को लेकर विवाद में चल रहे तेज प्रताप यादव का साथ दिया है। उन्होंने रामविलास पासवान की दो शादी का हवाला देकर लालू यादव से पुनर्विचार करने कहा है।

Mon, 2 June 2025 12:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने निकाली चिट्ठी, तेज प्रताप को मिला सुधाकर सिंह का साथ; क्या करेंगे लालू यादव?

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद सुधाकर सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव से तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। तेज प्रताप यादव कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर विवाद में। 24 मई को तेज प्रताप के फेसबुक पेज से अनुष्का यादव के साथ उनकी फोटो और रिलेशनशिप की बात बाहर आ गई थी जो पोस्ट बाद में डिलीट हो गया। तेज प्रताप ने कहा था कि उनके पेज को हैक और फोटो एडिट करके उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है। लालू यादव ने अगले दिन तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था और कहा था कि तेज प्रताप से संबंध रखने वाले लोगों को विवेक से काम लेने की नसीहत दी थी।

लालू यादव ने अपने बड़े बेटे और नीतीश सरकार में दो बार मंत्री रहे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर करने का लेटर अब्दुल बारी सिद्दीकी से निकलवाया है। एक लाइन और 27 शब्दों वाले पत्र को जारी कर सिद्दीकी ने तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। लालू ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर 25 मई को ही कर दी थी। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने जब लालू परिवार के खिलाफ बयानबाजी की तो पशुपति पारस ने आकाश को रालोजपा से बाहर कर दिया। आकाश रालोजपा के छात्र विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद क्या बोले
ये भी पढ़ें:27 शब्दों में तेज प्रताप को RJD से बाहर होने का आदेश, अब्दुल बारी सिद्दीकी का खत

लालू ने तेज प्रताप का साथ देने वालों को चेतावनी दी थी। ऐसे में तेज प्रताप का समर्थन करने वाले सुधाकर सिंह का क्या होगा, यह सवाल उठ रहा है। सुधाकर ने कहा है कि समाजवादी पृष्ठभूमि के कई नेताओं ने दो शादियां की। ऐसे में तेज प्रताप यादव ने कुछ गलत नहीं किया किया है। पिता के रूप में लालू यादव को इसे स्वीकार करना चाहिए। सुधाकर ने कहा कि हिन्दुओं में एक से अधिक शादियों के बारे में सबको पता है। याद दिला दें कि सुधाकर के पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जब अनुष्का के भाई आकाश यादव को छात्र राजद अध्यक्ष पद से हटा दिया था तब तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज की बिजनेस पार्टनर हैं निशु, अनुष्का के चैट और मांझी के ट्वीट में आया था नाम
ये भी पढ़ें:हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:कौन है RJD का जयचंद, जिसपर भड़के तेज प्रताप; बोले-लालू फैमिली में हो रही राजनीति
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।