Nishu Sinha is business partner of Tej Pratap Yadav a name Jitan Ram Manjhi and Anushka Yadav mentioned तेज प्रताप यादव की बिजनेस पार्टनर हैं निशु सिन्हा, अनुष्का के चैट और मांझी के ट्वीट में आया था नाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव की बिजनेस पार्टनर हैं निशु सिन्हा, अनुष्का के चैट और मांझी के ट्वीट में आया था नाम

तेज प्रताप यादव ने दूध, जूस और पानी का कारोबार करने के लिए ब्रज बेवरेजेज नाम से एक कंपनी बनाई है, जिसमें निशु सिन्हा उनकी इकलौती बिजनेस पार्टनर हैं। तेज प्रताप के रिलेशनशिप विवाद में एक सिन्हा का भी नाम आया था।

Sun, 1 June 2025 03:18 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप यादव की बिजनेस पार्टनर हैं निशु सिन्हा, अनुष्का के चैट और मांझी के ट्वीट में आया था नाम

राजद अध्यक्ष लालू यादव द्वारा पार्टी और परिवार से निकाले जा चुके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 2 सितंबर 2024 को ब्रज बेवरेजेज एलएलपी (Braj Beverages LLP) नाम से एक कंपनी बनाई थी, जिसमें निशु सिन्हा उनकी इकलौती बिजनेस पार्टनर हैं। तेज प्रताप यादव और निशु सिन्हा ने यह कंपनी पैकेज्ड दूध, जूस और पानी के कारोबार के लिए बनाई है। भारत सरकार के कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय पर उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक ब्रज बेवरेजेज का रजिस्टर्ड पता पटना के ही तेज प्रताप नगर का है।

जब तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज से अनुष्का यादव और उनकी फोटो शेयर हुई और बताया गया था कि दोनों 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं, तब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने “सिन्हा” नाम लेकर लालू परिवार से सवाल पूछा था। तेज प्रताप का वो पोस्ट बाद में डिलीट हो गया और उन्होंने कहा था कि खाता हैक और फोटो एडिट करके उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है। उसके बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्या और मीसा भारती ने भी लालू के इस फैसले का समर्थन किया था।

कौन है राजद का जयचंद, जिसपर भड़क गए हैं तेज प्रताप यादव; बोले- लालू फैमिली में हो रही राजनीति

तेज प्रताप की खामोशी के बीच उनके साथ अनुष्का यादव के कई और फोटो सोशल मीडिया पर आ गए। फिर अनुष्का के भाई आकाश यादव भी खुलकर सामने आए। आकाश ने लालू परिवार से बहन के मामले का सम्मान के साथ जल्द समाधान करने कहा है, नहीं तो कई बातें सामने लाने की धमकी दी है। उन्होंने दोनों परिवारों की इज्जत की रक्षा के लिए लालू परिवार से पहल नहीं होने पर तेजस्वी यादव के लिए विधानसभा चुनाव में राजनीतिक संकट पैदा करने के भी इरादे जताए हैं।

इसी प्रकरण के दौरान अनुष्का यादव का एक कथित चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय (तलाक का केस चल रहा) और निशु सिन्हा का भी नाम था। इसी वायरल चैट के आधार पर बीजेपी नेता निखिल आनंद ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप की तीन बीवियां हैं।

अनुष्का वाला चैट-फोटो किसने लीक किया, क्या लालू परिवार की लड़ाई में सबके लिए मोहरा हैं तेज प्रताप?

फेसबुक पेज पर अनुष्का से संबंध की बात 24 मई को पोस्ट और डिलीट होने के बाद से मौन चल रहे तेज प्रताप यादव ने 1 जून (रविवार) को अहले सुबह 5.27 बजे और दोपहर 1.30 बजे एक ही दिन में दो ट्वीट किए हैं। तेज प्रताप ने अनुष्का से संबंधों या अनुष्का के भाई आकाश के बयानों पर कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने सीधे लालू यादव परिवार के अंदर और बाहर के जयचंदों पर निशाना साधा है।

BJP नेता का दावा- तेज प्रताप यादव की तीसरी बीवी भी हैं; जीतनराम मांझी ने भी लिया था सिन्हा का नाम

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अर्जुन (तेजस्वी यादव) से उनको अलग करने की साजिश वो जल्द बेनकाब करेंगे। तेज प्रताप ने पहले ट्वीट में लालू और राबड़ी को अपना भगवान बताया है। तेजस्वी से लालू-राबड़ी का ध्यान रखने की अपील वाले दूसरे ट्वीट में उन्होंने छोटे भाई को भरोसा दिया है कि वो हर परिस्थिति में उनके साथ हैं और रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत, हमारे पास कुछ नहीं; आकाश ने दी सियासी धमकी
ये भी पढ़ें:…तेजस्वी चुनाव लड़ने की भी हालत में ना रहें; अनुष्का के भाई आकाश ने दबाव बढ़ाया
ये भी पढ़ें:हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:फेसबुक हैक, फोटो भी एडिटेड; अनुष्का से रिलेशन के पोस्ट पर तेज प्रताप की सफाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।