All dreams will come true if Tej Prataps powerful video came on Instagram amidst Anushka controversy सभी सपने पूरे होंगे अगर... अनुष्का विवाद के बीच इंस्टा पर आया तेज प्रताप का धाकड़ वीडियो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सभी सपने पूरे होंगे अगर... अनुष्का विवाद के बीच इंस्टा पर आया तेज प्रताप का धाकड़ वीडियो

तेज प्रताप के इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा गया है कि हिम्मत और शिद्दत से कोशिश करो तो हर सपने पूरे होते हैं।

Fri, 6 June 2025 10:21 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सभी सपने पूरे होंगे अगर... अनुष्का विवाद के बीच इंस्टा पर आया तेज प्रताप का धाकड़ वीडियो

अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें और 12 साल के रिश्ते के विवाद में चल रहे तेज प्रताप यादव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तेज प्रताप यादव के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया जिस पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वीडियो में तेज प्रताप शाही अंदाज में एक ऑफिस में दाखिल होते दिख रहे हैं जहां लालू प्रसाद और रबड़ी की तस्वीर लगी है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि हिम्मत और शिद्दत से कोशिश करो तो हर सपने पूरे होते हैं। लालू प्रसाद द्वारा पार्टी और परिवार से निकालने की घोषणा के बाद इस वीडियो को सियासी महकमे में बेहद अहम माना जा रहा है।

वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और लोगों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो में तेज प्रताप यादव एक कार्यालय में शेर वाले अंदाज में प्रवेश करते हैं और रिवॉल्विंग चेयर पर जाकर बैठ जाते हैं। कार्यालय की दीवार पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर एक साथ लगी है। टेबल पर एक मोर पंख और तिरंगा झंडा भी दिख रहा है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह कौन सा कार्यालय है। वीडियो के साथ खास तरह का म्यूजिक लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐश्वर्या से तलाक में संपत्ति बचाने के लिए लालू ने तेज को निकाला; मांझी का दावा
ये भी पढ़ें:राजद में हैं जयचंद, तेज प्रताप के आरोप पर तेजस्वी का जवाब आया
ये भी पढ़ें:सिद्दीकी ने निकाली चिट्ठी, तेज प्रताप के साथ सुधाकर; अब क्या करेंगे लालू यादव?

बीते 24 मई को तेज प्रताप यादव के फेसबुक से अनुष्का यादव के साथ कुछ तस्वीरें बाहर आईं।अनुष्का से तेज प्रताप के 12 साल से रिलेशन की भी बात कही गई। हालांकि कुछ देर में पोस्ट को हटा दिया गया। फिर पोस्ट कर कहा गया कि किसी ने आईडी हैक करके एआई से एडिट कर फोटो डाल दिया है और उनके परिवार को बदनाम करना चाहता है। बात सामने पर सियासी गलियारे में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद क्या बोले
ये भी पढ़ें:तेज की बिजनेस पार्टनर हैं निशु, अनुष्का के चैट और मांझी के ट्वीट में आया था नाम
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का भावुक संदेश

अगले दिन 25 मई को लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल तक निकाल देने की घोषणा की। निष्कासन की चिट्ठी अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से निकलवाई गई। उसके बाद तेज प्रताप ने अपने माता पिता और भाई के नाम दो अलग अलग ट्वीट किया जिसमें जयचंद की साजिश की बात कही गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के पीछे तेज प्रताप, मोदी और NDA पर एक जैसे पोस्ट, क्या हैं मायने?
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का पहली से तलाक नहीं, दूसरी से रिलेशन में कस सकता है कानूनी शिकंजा
ये भी पढ़ें:अनुष्का का चैट-फोटो कैसे लीक, क्या लालू परिवार के झगड़े में मोहरा बने तेजप्रताप?
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप को आरजेडी से निकाला,स्पीकर को कब लिखकर दे रहे, लालू से बीजेपी ने पूछा
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप पर ऐक्शन लिए, ऐश्वर्या के साथ… लालू के नाम बीजेपी नेता ने लिखा खत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।