Jitan Ram Manjhi claims Lalu expelled Tej Pratap Yadav to insulate properties from Aishwarya Rai divorce alimony ऐश्वर्या राय से तलाक में संपत्ति बचाने के लिए लालू ने तेज प्रताप यादव को निकाला; जीतनराम मांझी का दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ऐश्वर्या राय से तलाक में संपत्ति बचाने के लिए लालू ने तेज प्रताप यादव को निकाला; जीतनराम मांझी का दावा

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया है कि लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को परिवार से इसलिए निकाला है ताकि ऐश्वर्या राय से तलाक की सूरत में संपत्ति बचाई जा सके।

Wed, 4 June 2025 01:22 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ऐश्वर्या राय से तलाक में संपत्ति बचाने के लिए लालू ने तेज प्रताप यादव को निकाला; जीतनराम मांझी का दावा

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष और पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार में चल रहे बवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया है कि तेज प्रताप यादव को परिवार से निकालने का नाटक इसलिए किया गया है ताकि ऐश्वर्या राय से तलाक की सूरत में परिवार की नामी-बेनामी संपत्ति को बचाया जा सके। मांझी ने एक और सनसनीखेज दावा किया है कि जब ऐश्वर्या से शादी हो रही थी, तब भी तेज प्रताप किसी लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। याद दिला दें कि अनुष्का यादव से संबंध की बात तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज से छपने और डिलीट होने के बाद ज्यादातर बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन मांझी ने पहले दिन से ही लालू परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

मांझी ने आरोप लगाया है कि यह लालू यादव का नाटक है ताकि कोर्ट जब फैसले में गुजारा भत्ता (Alimony) देने कहे तो तेज प्रताप यादव कह सकें कि उनके पास देने के लिए संपत्ति ही नहीं है। मांझी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- “तेज प्रताप को निकालना पार्टी और परिवार से, एक नाटक है लालू प्रसाद का। जब ऐश्वर्या की शादी हुई थी, उस समय भी तेज प्रताप किसी लड़की के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। ये जानते भर में शादी किए, गलती ये हुई। दूसरी बात, शादी जब हुई तो मारपीट करके, बेइज्जत करके घर से वो लड़की को निकाला गया, जो लड़की दारोगा प्रसाद राय की पोती थी। ऐसा जघन्य काम उस समय किया गया था, लालू प्रसाद का जमीर कहां चला गया था। इसलिए हम नाटक कहते हैं।”

BJP नेता का दावा- तेज प्रताप यादव की तीसरी बीवी भी हैं; जीतनराम मांझी ने भी लिया था सिन्हा का नाम

जीतनराम मांझी ने आगे कहा- “अभी कोर्ट में कुछ फैसला आने वाला है। संभवतः ऐश्वर्या के पक्ष में होने वाला है। इस आशंका से इन्होंने रास्ता निकाला। जो भी उनके नाम से नामी-बेनामी संपत्ति है, उसमें ज्यादा हिस्सा ना मिले ऐश्वर्या को, या नहीं मिले, इसलिए उनको घर और परिवार से निकाल दिया गया। जब फैसला आएगा तो कहा जाएगा कि उसके पास कुछ नहीं है। ऐश्वर्या को कुछ नहीं मिलेगा। ऐसा नाटक उन्होंने किया है। ना कि तेज प्रताप को निकाला है।” तेज प्रताप यादव मामले में मांझी ने पहले भी आरोप लगाए हैं लेकिन लालू परिवार ने कोई जवाब नहीं दिया है। संभावना है कि ताजा दावे पर भी चुप्पी कायम रहे।

तेज प्रताप यादव की बिजनेस पार्टनर हैं निशु सिन्हा, अनुष्का के चैट और मांझी के ट्वीट में आया था नाम

बता दें कि अनुष्का के साथ फोटो और 12 साल से रिलेशनशिप की बात को तेज प्रताप ने फेसबुक पेज हैक और फोटो एडिट बताकर बदनाम करने की कहा था। मामले में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव भी सामने आकर कह चुके हैं कि लालू परिवार उनकी बहन के मसले का सम्मान के साथ समाधान करे नहीं तो वो अंदर की बहुत सारी बातें सामने ला देंगे। तेज प्रताप ने तीन दिन पहले इस मसले की चर्चा किए बिना एक ट्वीट में अंदर और बाहर के जयचंदों से अलर्ट करते हुए लिखा था कि उन्हें अर्जुन (तेजस्वी यादव) से अलग करने की साजिश सफल नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद क्या बोले
ये भी पढ़ें:कौन है RJD का जयचंद, जिसपर भड़के तेज प्रताप; बोले-लालू फैमिली में हो रही राजनीति
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का भावुक संदेश
ये भी पढ़ें:अनुष्का का चैट-फोटो कैसे लीक, क्या लालू परिवार के झगड़े में मोहरा बने तेजप्रताप?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।