Mere pyare mammi papa tej pratap yadav reacts on lalu yadav and rabri devi मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप भावुक; लालू-राबड़ी के लिए लिखा संदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप भावुक; लालू-राबड़ी के लिए लिखा संदेश

तेज प्रताप यादव ने लिखा, मेरे प्यारे मम्मी पापा.…मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ हैं मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।'

Sun, 1 June 2025 07:24 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप भावुक; लालू-राबड़ी के लिए लिखा संदेश

अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया। परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद अब तेज प्रताप यादव भावुक नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के लिए भावुक संदेश लिखा है।

एक्स पर तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘मेरे प्यारे मम्मी पापा.…मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ हैं मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी- पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी

आपको बता दें कि बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने में पिछले कुछ वक्त से शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल परिवार में ऐसी नौबत तब आई जब तेज प्रताप यादव का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया। इस फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप यादव एक युवती के साथ नजर आए। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने बताया था कि इस युवती का नाम अनुष्का यादव है। वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और करीब 12 सालों से रिलेशनशिप में हैंं। हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव ने यह भी बताया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंटर हैक कर लिया गया था और यह उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

यहां आपको बता दें कि लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पहले से शादीशुदा है। तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच तलाक का विवाद अभी कोर्ट में है। अचानक अनुष्का के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीर वायरल होने के बाद खलबली मच गई। पिता लालू प्रसाद यादव ने इस मामले में ऐक्शन लेते हुए सामाजिक न्याय का हवाला दिया और तेज प्रताप यादव को पार्टी तथा परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का पहली से तलाक नहीं, दूसरी से रिलेशन में कस सकता है कानूनी शिकंजा

परिवार में मची इस खलबली के बीच तेज प्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी यादव पिता बने और कोलकाता में उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने बड़े पापा बनने पर अपने भाई को बधाई भी दी। इस पूरे विवाद के बीच में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव का बयान भी सामने आया। आकाश यादव ने कहा था, 'मैं तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लालू जी से पूछना चाहता हूं कि यह कार्रवाई क्यों की गई? क्या उन्होंने कोई ऐसा अपराध किया है जिससे उनके परिवार की बदनामी हो सकती है?’ आकाश ने यह भी कहा था कि मेरी बहन के निजी जीवन के बारे में प्रेस के सामने बोलना मेरा काम नहीं है। यह कोई सार्वजनिक मामला नहीं है। वह और तेजप्रताप ही इस पर कुछ बोलना चाहें तो बोलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 दिनों तक सताएगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।