Tej pratap yadav did not make mistakes rjd mp sudhakar singh gives example of ramvilas paswan दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद ने रामविलास पासवान की दी मिसाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद ने रामविलास पासवान की दी मिसाल

तेज प्रताप यादव को लेकर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान सामने आया है। राजद सांसद ने तेज प्रताप यादव का समर्थन किया है। सुधाकर सिंह ने ना सिर्फ दो शादियों पर अपनी राय रखी बल्कि इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पिता स्व. रामविलास पासवान की भी मिसाल दे दी।

Mon, 2 June 2025 09:29 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद ने रामविलास पासवान की दी मिसाल

बिहार में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं। सोमवार को तेज प्रताप यादव को आधिकारिक तौर से राजद से निकाले जाने का फरमान पार्टी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी किया। इधर तेज प्रताप यादव को लेकर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान सामने आया है। राजद सांसद ने तेज प्रताप यादव का समर्थन किया है। सुधाकर सिंह ने ना सिर्फ दो शादियों पर अपनी राय रखी बल्कि इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पिता स्व. रामविलास पासवान की भी मिसाल दे दी।

क्या बोले RJD सांसद सुधाकर सिंह

सुधाकर सिंह ने कहा, शादी जो उन्होंने (तेज प्रताप यादव) ने किया है तो यह कोई अनैतिक काम मैं नहीं मानता हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर इसे कोई अनैतिक काम नहीं मानता हूं। दो शादियां भारतीय हिंदू रीति-रिवाज में रही हैं। तीन-तीन, चार-चार शादियों के बारे में भी हमलोगों ने सुना है। आज के भी समय में कई शादियां हुई हैं। आप चिराग पासवान को ही ले लीजिए तो वो उनकी दूसरी मां से जन्मे हैं। कई लोगों की दो-दो या तीन-तीन शादियां हुई हैं मैं जानता हूं, यह सभी लोग जानते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। ये गुनाह की श्रेणी में नहीं आता है।

जब सुधाकर सिंह से पूछा गया कि क्या लालू प्रसाद यादव को तेज प्रताप यादव को अपना लेना चाहिए तब इसपर सुधाकर सिंह ने कहा कि पिता के रूप में लालू यादव को स्वीकार करना चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 शब्दों में तेज प्रताप को RJD से बाहर होने का आदेश, अब्दुल बारी सिद्दीकी का खत

तेज प्रताप यादव और अनुष्का की तस्वीर हुई थी वायरल

आपको बता दें कि अभी हाल ही में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इस पोस्ट में वो अनुष्का यादव के साथ नजर आए थे। अनुष्का के साथ इजहार-ए-इश्क कर तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो 12 साल से अनुष्का यादव से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया था। तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और यह उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप

लालू यादव ने लिया कड़ा ऐक्शन

अब भले ही इस वायरल पोस्ट के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी तरफ से सफाई दी हो लेकिन उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसपर कड़ा ऐक्शन लिया था। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। सोमवार को इसकी आधिकारी चिट्ठी भी सामने आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का भावुक संदेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।