Who is Jaichand in RJD on whom Tej Pratap Yadav is angry said Politics is happening in Lalu family कौन है राजद का जयचंद, जिसपर भड़क गए हैं तेज प्रताप यादव; बोले- लालू फैमिली में हो रही राजनीति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन है राजद का जयचंद, जिसपर भड़क गए हैं तेज प्रताप यादव; बोले- लालू फैमिली में हो रही राजनीति

बिहार के सियासी गलियारों में इस बात से लगभग सभी वाकिफ हैं कि राजद में तेज प्रताप यादव की संजय यादव से नहीं बनती हैं। हरियाणा के रहने वाले संजय यादव बिहार से राजद कोटे से राज्यसभा सांसद हैं।

Sun, 1 June 2025 01:12 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कौन है राजद का जयचंद, जिसपर भड़क गए हैं तेज प्रताप यादव; बोले- लालू फैमिली में हो रही राजनीति

Tej Pratap Yadav: लालू फैमिली और राष्ट्रीय जनता से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने आज चुप्पी तोड़ी और एक इमोशनल पेस्ट अपने माता-पिता के नाम लिखा। उन्होंने लालू और रबड़ी देवी को भगवान से भी बढ़कर बताया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता की पार्टी में कुछ जयचंद हैं। इसके बाद बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा होने लगी है कि आखिर वह राजद में वह जयचंद कौन हैं, जिससे तेज प्रताप यादव परेशान हैं और उन्हें राजद और लालू फैमिली से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

तेज प्रताप यादव लिखते हैं, 'मेरे प्यारे मम्मी पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।''

कौन है राजद का जयचंद, जिसपर तेज प्रताप ने साधा निशाना?

बिहार के सियासी गलियारों में इस बात से लगभग सभी वाकिफ हैं कि राजद में तेज प्रताप यादव की संजय यादव से नहीं बनती हैं। हरियाणा के रहने वाले संजय यादव बिहार से राजद कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। वह तेजस्वी यादव के काफी करीबी और सलाहकार माने जाते हैं। इससे पहले कई मौकों पर तेज प्रताप संजय यादव पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने अतीत में आरोप लगाया था कि संजय यादव उनके बॉडीगार्ड को धमकाते हैं। इतना ही नहीं, लालू यादव के बड़े बेटे ने यह भी कहा था कि संजय यादव सोशल मीडिया में उन्हें गाली दिलवाते हैं और भाई-बहनों को आपस में लड़वाते हैं।

लालू ने क्यों निकाला फैमिली से
आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। उनके गैर-जिम्मेदाराना आचरण और परिवार के मूल्यों और सार्वजनिक शिष्टाचार से विचलन का हवाला देते हुए उनके साथ अपने संबंध तोड़ने का भी फैसला किया। यह घटनाक्रम तेज प्रताप के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के एक दिन बाद हुआ जिसमें कहा गया था कि वह पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और पोस्ट को हटा दिया। हालांकि इससे पहले बात काफी आगे बढ़ चुकी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।