tej pratap yadav aishwarya rai divorce patna family court anushka yadav तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज फैमिली कोर्ट में अहम सुनवाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज फैमिली कोर्ट में अहम सुनवाई

तेज प्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। इसके बाद, ऐश्वर्या के पिता एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दी थी।

Thu, 29 May 2025 08:52 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज फैमिली कोर्ट में अहम सुनवाई

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के लिए आज का दिन बेहद अहम है। आज पटना के फैमिली कोर्ट में उनके तलाक मामले पर सुनवाई हो सकती है। तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2018 में हुई थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और फिर जल्द ही तेज प्रताप और ऐश्वर्या ने अलग होने का फैसला कर लिया। आज उनके तलाक पर कोर्ट में अहम सुनवाई होगी।

तेज प्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। इसके बाद, ऐश्वर्या के पिता एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दी और अपनी बेटी की लड़ाई ‘‘राजनीतिक और कानूनी रूप से’’ लड़ने का संकल्प लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो, तेज प्रताप और अनुष्का मामले पर बोले चिराग

दंपति की तलाक याचिका यहां परिवार अदालत में लंबित है। तब से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक ओर जहां तेज प्रताप ने अपनी पत्नी पर गुजारा भत्ता के रूप में मोटी रकम मांगने का आरोप लगाया है, वहीं ऐश्वर्या का आरोप है कि वह (तेज प्रताप) मादक पदार्थ का सेवन करते हैं और अकेले में, महिलाओं के परिधान पहनते हैं।

वायरल हुआ था तेज प्रताप का पोस्ट

बात दें कि हाल ही में बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने कहा ता कि वह एक युवती के साथ ‘‘रिश्ते में’’ हैं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने फेसबुक पर इस युवती के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए यह बात कही थी।

पोस्ट में में कहा गया है, ‘‘मैं तेज प्रताप यादव, और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नहीं हुआ तलाक, दूसरी महिला से रिलेशनशिप; कस सकता है कानूनी शिकंजा

उन्होंने लिखा, ‘‘वह काफी समय से यह बात सबके सामने रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहें।’’ उन्होंने कहा कि आज उन्होंने हिम्मत करके फेसबुक के माध्यम से अपने दिल की बात साझा करने का फैसला किया।

फेसबुक हैक करने का दावा

हालांकि, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका फेसबुक पेज ‘हैक’ कर लिया गया था। उन्होंने यह दावा सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट वायरल होने के कुछ घंटों बाद किया था जिसमें कहा गया था कि वह एक युवती के साथ ‘रिश्ते’ में’ हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे की उक्त विवादित फेसबुक पोस्ट अब हटा दी गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा था, ‘मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।’

पिता ने दी कड़ी सजा

तेज प्रताप यादव का पोस्ट वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। पिता लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे पर कड़ा ऐक्शन लिया। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा था, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा

अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।'

ऐश्वर्या ने बताया था नाटक

राष्ट्रीयय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की अलग रह रहीं बहू ऐश्वर्या ने दावा किया था कि उनके पति तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया एक ‘‘नाटक’’ है। ऐश्वर्या ने अपने ससुराल वालों पर एक ऐसे व्यक्ति से उनकी शादी कराकर जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया, जिसका व्यवहार असामान्य है।

ऐश्वर्या ने कहा था, ‘यह नाटक चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। मुझे नहीं लगता कि कोई दरार है। वे सभी मिले हुए हैं। मुझे यकीन है कि कल भी राबड़ी देवी (ऐश्वर्या की सास) ने तेज प्रताप के आंसू पोंछकर और यह आश्वस्त करके उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की होगी कि सभी चीजें सुलझ जाएंगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 20 जिलों में बनेंगे सड़क और पुल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा

जब ऐश्वर्या से इस पोस्ट के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा था, ‘‘तो, वह (तेजप्रताप) खुद कह रहे हैं कि वह किसी और के साथ रिश्ते में हैं। क्या यह बात उनके परिवार वालों को नहीं पता थी। लालू जी, राबड़ी जी और तेजस्वी जी ने मेरी शादी ऐसे व्यक्ति से क्यों करवाई? मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन कुछ महीनों के दौरान, जो जोड़े ने साथ में बिताए थे, उन्हें अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध के बारे में कोई भनक लगी थी, ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘ऐसा कैसे हो सकता था? आप मेरी स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि मुझे मीडिया में आई खबरों से पता चला कि मेरे पति ने तलाक की अर्जी दायर की है।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में कहां-कहां वाहनों की नो एंट्री, किधर से एयरपोर्ट पहुंचें ; रूट समझ लें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।