Nitish expressed grief over Ahmedabad plane crash Tejashwi said I am shocked अहमदाबाद विमान हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, तेजस्वी बोले- एयर इंडिया प्लेन क्रैश से शॉक्ड हूं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद विमान हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, तेजस्वी बोले- एयर इंडिया प्लेन क्रैश से शॉक्ड हूं

सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस घटना पर दुख और दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए संवेदना प्रकट किया है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बहुत बड़े हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की।

Thu, 12 June 2025 05:22 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अहमदाबाद विमान हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, तेजस्वी बोले- एयर इंडिया प्लेन क्रैश से शॉक्ड हूं

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया काविमान गुरुवार को भीषण हादसे का शिकार हो गया। 230 यात्रियों और 10 क्रू मेंबर और 2 कैप्टटन विमान पर सवार थे। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। टेक ऑफ के करीब दो मिनट के बाद विमान डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिर गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस घटना पर दुख और दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए संवेदना प्रकट किया है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बहुत बड़े हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा है कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। एयर इंडिया के विमान हादसे की इस खबर से मैं अत्यंत मर्माहत हूँ। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने भी इस हादसे पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि 242 पैसेंजर वाले एयर इंडिया के विमान के क्रैश हो जाने से काफी दुख हुआ। इस दुर्घटना से शॉक्ड हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीवार से टकराया, 2 KM तक उठा धुएं का गुबार, गुजरात विमान हादसे का वीडियो देखिए
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में बड़ा हादसा, लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश; 242 लोग थे सवार

गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई एयरपोर्ट से 1:39 पीएम पर एयर इंडिया का AI171विमान लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने के बाद चंद मिनट में ही क्रैश कर गया। करीब 1:42 पीएम पर विमान गिरकर धू-धू कर जलने लगा। विमान सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर हॉस्टल पर गिरा जिससे हॉस्टल भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घना में विमान के दो टुकड़े हो गए और जलने के बाद प्लेन का मलवा टुकड़े टुकड़े में टूट कर बिखर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा था एयर इंडिया का विमान, बिल्डिंग पर गिरते ही धमाका
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार
ये भी पढ़ें:उड़ने के बाद 625 फीट ऊपर पहुंचा था विमान, फिर गिरने लगा नीचे;जानिए क्या हुआ था

बताया जा रहा है कि टेकऑफ के बाद पिछला हिस्सा टकराने के बाद बाद यह हादसा हुआ। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कैनेडियन और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है। सुरक्षा एवं अन्य एजेंसियां राहत बचाव कार्य में युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:म्यांमार में जन्मे विजय रुपाणी 5 साल रहे गुजरात CM,लंदन जा रहे विमान में थे सवार
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद प्लेन क्रेश ने याद दिला दी पुरानी घटनाएं, देश में कब-कब हुए विमान हादसे
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान
ये भी पढ़ें:अकल्पनीय दर्द, दुखद...अहमदाबाद विमान हादसे से खेल जगत स्तब्ध

दुर्घटनाग्रस्त विमान बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरा। इसका एक हिस्सा इंटर्न डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा जिसमें 50-60 डॉक्टर रहते हैं। और एक हिस्सा मेस तक पहुंच गया। हादसे में चार-पांच डॉक्टरों के भी मारे जाने की सूचना है। विमान के टेकऑफ करने के बाद पायलट ने मेडे कॉल दिया था। लेकिन कोई उपाय किया जाता उससे पहले ही प्लेन नीचे गिरकर धमाके के साथ आग का गोला बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाना खाने गया था लड़का, विमान गिरते ही…; हॉस्टल पर विमान गिरने के बाद क्या हुआ
ये भी पढ़ें:राहत कार्य में जुटें, पीड़ितों की मदद करें;विमान हादसे के बाद BJP नेताओं की अपील
ये भी पढ़ें:शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना, अहमदाबाद हादसे पीएम मोदी ने जताया दुख
ये भी पढ़ें:टेकऑफ के तुरंत बाद विमान कैसे बन गया आग का गोला, जांच के लिए AAIB की टीम रवाना
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया का विमान क्रैश, खबरों के बीच इस शेयर में भारी गिरावट, मचा हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।