ahmedabad plane crash gujarat ex cm vijay rupani was also in plane among 242 passengers म्यांमार में जन्मे विजय रुपाणी 5 साल तक रहे गुजरात CM, लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान में थे सवार, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

म्यांमार में जन्मे विजय रुपाणी 5 साल तक रहे गुजरात CM, लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान में थे सवार

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान अनियंत्रित होकर पांच मंजिला इमारत में गिर गया। इसके बाद विमान में भीषण आग लग गई और काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। विमान में विजय रुपाणी भी सवार थे।

Thu, 12 June 2025 07:44 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
म्यांमार में जन्मे विजय रुपाणी 5 साल तक रहे गुजरात CM, लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान में थे सवार

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार दोपहर हादसे का शिकार हो गई। इस फ्लाइट में कुल 242 लोगों में से विजय रुपाणी भी सवार थे। विमान हादसे में रुपाणी का निधन हो गया है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, प्लेन क्रैश में 200 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

हादसे के बारे में

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही ‘Mayday’ सिग्नल भेजते हुए मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई और काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही गंभीर तकनीकी खराबी की सूचना दी थी। क्रैश से पहले पायलट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।

विजय रुपाणी को लेकर क्या स्थिति?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट की पैसेंजर लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम सीट नंबर 2D पर दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने विजय रुपाणी के निधन की पुष्टि कर दी है। इस बीच अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने पुष्टि की है कि विमान हादसे मे मरने वालों की संख्या 200 से अधिक है।

कौन हैं विजय रुपाणी?

विजय भाई रमणिकलाल रुपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार में हुआ था। 2016 में जब आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दिया, तब विजय रुपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। अगले साल 2017 में जब भाजपा ने गुजरात में चुनाव जीता तो विजय रुपाणी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्हें शांत छवि वाला नेता माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद विमान हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, तेजस्वी बोले- शॉक्ड हूं
ये भी पढ़ें:दोनों इंजन फेल, थर्स्ट नहीं मिला और जहाज गिर गया: एक्सपर्ट ने संभावित कारण गिनाए
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान

राजनीतिक सफर

विजय रुपाणी के राजनीतिक करिय की बात करें तो 1998 में वो राजकोट के मेयर चुने गए। 2006 में वो राज्यसभा सांसद बनें। 2014 में उन्होंने राजकोट पश्चिम से विधायकी जीती। 2016 से 2021 तक रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में काम किया। रुपाणी की शांत, संगठन-निष्ठ और विवादों से दूर रहने वाले नेता के रूप में छवि रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।