What Happened after Air India Plane Crash Into hostel How Boy Saved His Life खाना खाने गया था लड़का, धमाके की तेज आवाज और…, हॉस्टल पर विमान गिरने के बाद क्या हुआ; मां ने बताया, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

खाना खाने गया था लड़का, धमाके की तेज आवाज और…, हॉस्टल पर विमान गिरने के बाद क्या हुआ; मां ने बताया

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयानक हादसे में बहुत बड़ी तबाही के आसार है। 242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर को हादसे का शिकार हो गया।

Thu, 12 June 2025 05:22 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादा
share
खाना खाने गया था लड़का, धमाके की तेज आवाज और…, हॉस्टल पर विमान गिरने के बाद क्या हुआ; मां ने बताया

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयानक हादसे में बहुत बड़ी तबाही के आसार है। 242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर को हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक ये विमाम एक पांच मंजिला इमारत पर गिरा था। जानकारी के मुताबिक ये एक इंटर्न डॉक्टर का हॉस्टल था जिसमें 50-60 इंटर्न रहते थे। इस बीच एक अहमदाबाद के सिविल असप्ताल पहुंची एक महिला का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि जिस वक्त प्लेन क्रैश हुआ उनका बेटा हॉस्टल में ही था। हालांकि वह बिल्कुल सुरक्षित है।

रमिलाबेन नाम की महिला ने कहा, मेरा बेटा लंच ब्रेक में हॉस्टल गया था। तभी वहां प्लेन क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे की भनक नगरते ही वह हॉस्टल के सेकेंड फ्लोर से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन उसके पैरों में थोड़ी चोट आई है। उन्होंने आगे बताया, मैंने उससे फोन पर बात की है और वह सुरक्षित है।

टेक ऑफ, मेडे कॉल और विमान क्रैश

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के क्रैश होने से पहले पायलट ने मेडे का कॉल कर गंभीर संकट की चेतावनी दी थी। लेकिन इससे पहले ही कोई कुछ समझ पाता, विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद के मेघानीनगर में जहां विमान क्रैश हुआ, वह रिहायशी इलाका बताया जा रहा है।

एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने बाद मौके पर बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)की छह टीम और सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की दो टीम मौके पर भेजी गई हैं। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल की दो टीम अहमदाबाद हवाई अड्डे के निकट घटनास्थल पर पहुंच गई हैं, जबकि चार अन्य टीम भी वहां पहुंच रही हैं।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के फ्रंटियर मुख्यालय से दो टीम भी दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। हवाई अड्डे को सुरक्षा प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान,स्थानीय अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचने वाले शुरुआती बचावकर्मियों में शामिल हैं।

लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न करीब 1:40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चालक दल सहित 242 लोग सवार थे और हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।