ahmedabad plane crash gujarat former cm vijay rupani and 242 passengers अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान में 244 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।

Thu, 12 June 2025 03:33 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान में 244 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी विमान में दूसरी पंक्ति में सीट नंबर 12 पर सवार थे। उनका टिकट भी सामने आया है और पैसेंजर लिस्ट में उनका नाम मौजूद है।

पूर्व सीएम किस स्थिति में हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रुपाणी अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन के लिए निकले थे। विजय रुपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वह राजकोट वेस्ट सीट से विधायक चुने जाते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद हादसे पर PM मोदी ने की नागरिक उड्डयन मंत्री से बात,विजय रुपाणी भी थे

विमान में कुल 232 यात्री थे, जिनमें 230 व्यस्क और दो नवजात थे। विमान में 12 क्रू सदस्य थे। विमान में कुल 244 लोग थे। एयर इंडिया के विमान ने 1 बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी थी। रनवे नंबर 23 से टेक ऑफ के तुरंत बाद पायलट को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। उसने एटीसी से संपर्क भी किया लेकिन तब तक विमान क्रैश हो गया। एयरपोर्ट के बेहद करीब रिहायशी इलाके में विमान गिरा। कई लोगों ने इस हादसे को अपने मोबाइल फोन में कैद किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि बेहद कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ विमान तेजी से नीचे आ रहा है और फिर तेज धमाका होता है। आग का बड़ा गोला दिखाई देता है और फिर आसमान तक काले धुएं का गुबार छा जाता है। मेघानीनगर इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के पीछे यह विमान क्रैश हुआ।

तुरंत ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बीएसएफ की टीमों को भेजा गया। आग बुझाने के बाद मलबे से कई लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंदन के लिए उड़ा था एयर इंडिया का विमान, टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ क्रैश
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में प्लेन क्रैश पर आ गया एयर इंडिया का बयान, क्या बोली एयरलाइन कंपनी
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में बड़ा हादसा, लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश; 242 लोग थे सवार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।