Air India flight crash Boeing shares down 7 percent in pre market trading एयर इंडिया का विमान क्रैश, खबरों के बीच इस शेयर में भारी गिरावट, निवेशकों में मचा हड़कंप, Business Hindi News - Hindustan
More

एयर इंडिया का विमान क्रैश, खबरों के बीच इस शेयर में भारी गिरावट, निवेशकों में मचा हड़कंप

एयर इंडिया द्वारा ऑपरेटेड बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है।

Thu, 12 June 2025 03:52 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
एयर इंडिया का विमान क्रैश, खबरों के बीच इस शेयर में भारी गिरावट, निवेशकों में मचा हड़कंप

Boeing shares: न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड बोइंग कंपनी के शेयरों में आज गुरुवार को प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान 7% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। शेयरों में इस भारी गिरावट के पीछे एक निगेटिव खबर है। दरअसल, एयर इंडिया द्वारा ऑपरेटेड बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है, इसके बाद ही प्री मार्केट में बोइंग कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना ने बोइंग विमान की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को फिर से जगा दिया है। इससे निवेशकों के मन में डर बैठ गया है।

क्या है डिटेल

बता दें कि एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान गुरुवार को अपराह्न अहमदाबाद से लंदन के लिये उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक हैं। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे से सभी उड़ानों के आवागमन को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 ने अहमदाबाद से लंदन के गेटविक हवाई अड्डे के लिये अपराह्न 01:39 बजे उड़ान भरी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर पर एनालिस्ट चिंतित, दे दी चेतावनी, शेयर बेचने की होड़

एयरलाइंस के बेड़े में 2016 में शामिल किया गया था

एयर इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखर ने कहा कि यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए एयरलाइंस ने विशेष सूचना केन्द्र स्थापित कर दिये हैं। एयर इंडिया ने जानकारी उपलब्ध कराने के लिये हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। यह विमान एयरलाइंस के बेड़े में 2016 में शामिल किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजराज प्लेन क्रैश: मैं अत्यंत दुख... क्या बोले एयर इंडिया के चेयरमेन
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,