Air India plane crashed into hostel building for doctors, police official says अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान; हो गया धमाका, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान; हो गया धमाका

अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया।

Thu, 12 June 2025 05:05 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान; हो गया धमाका

अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में गिर गया। विमान का एक हिस्सा इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल के मेस में घुस गया। इससे 5 मेडिकल स्टूडेंट की मौत की खबर है। मृतकों में चार अंडरग्रैजुएट स्टूडेंट्स और एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर हैं।

दोपहर 1.39 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का अहसास हुआ। एटीएस को इमरजेंसी की सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान तेजी से नीचे गिर पड़ा। विमान मेघनीनगर स्थित बीजेपी मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। गनीमत रही कि विमान हॉस्टल के ऊपर नहीं फटा। इसका एक हिस्सा हॉस्टल परिसर में फंसा जबकि दूसरा हिस्सा पास में ही गिरा जिसमें विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई।

हॉस्टल के मेस में घुसा विमान

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एअर इंडिया के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे।

विमान में सवार थे कुल 244 लोग

विमान एक हॉस्टल विंग से टकराया। विमान का एक हिस्सा हॉस्टल की कैंटीन में जा घुसा। अंदर की तस्वीरों में दिख रहे खाने के प्लेट से प्रतीत होता है कि वहां कुछ लोग उस वक्त खाना खा रहे थे। विमान का एक हिस्सा अब भी इमारत पर लटका हुआ दिख रहा है। जबकि विमान के गिरते ही बहुत बड़ा धमाका हुआ। धमाके की वजह से बहुत बड़ा आग का गोला और आसमान तक उठता काले धुएं का गुबार दिखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा था एयर इंडिया का विमान, बिल्डिंग पर गिरते ही धमाका

विमान में क्रू मेंबर समेत 244 लोग थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 50 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। दर्जनों झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, एयर फोर्स की टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।