PASSANGER Aircraft crashes in Ahmedabad Guaharat Meghani Nagar अहमदाबाद में बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद में बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ है।

Thu, 12 June 2025 02:44 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
अहमदाबाद में बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान  एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की तीन टीमें और 90 राहत कर्मी यात्रियों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये विमान लंदन की ओर रवाना हुआ था और टेकऑफ के दौरान ही हादसा हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।

ये हादसा मेघानीनगर में हुआ है जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर के करीब है। ये एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट बताई जा रही है जो टेकऑफ के कुछ देर बाद क्रैश हो गई। फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रही थी। हादसे के बाद आसमान में काले धुंए का गुबार भी नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस विमान का नाम बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसकी क्षमता 300 यात्रियों की थी और इसमें 242 यात्री सवार थे। यह लंदन जा रहा था और इसलिए, यात्रा के लिए इसमें बहुत सारा ईंधन था।

अस्पताल अलर्ट

घटना के बाद आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है और मेडिकल टीम तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा गुजरात एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। हादसा कितना भीषण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विमान क्रैश होने के बाद काले धुएं का गुबार 2 किलोमीटर दूर तक उठता नजर आ रहा है।

रिहायशी इलाके में हुआ विमान क्रैश

जानकारी के मुताबिक जहां विमान क्रैश हुआ, वह रिहायशी इलाका बताया जा रहा है। ऐसे में ये हादसा बेहद गंभीर हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी इस प्लेन में सवार थे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में पुलिस कमिश्नर से बात की है।

एयर इंडिया ने क्या कहा

एयर इंडिया एयरलाइन ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि अहमदाबाद में ये हादसा हुआ है। हालांकि ये कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।