ahmedabad gujarat plane crash after take off अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा था एयर इंडिया का विमान, एयरपोर्ट के पास बिल्डिंग पर गिरते ही धमाका, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा था एयर इंडिया का विमान, एयरपोर्ट के पास बिल्डिंग पर गिरते ही धमाका

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया।

Thu, 12 June 2025 03:27 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा था एयर इंडिया का विमान, एयरपोर्ट के पास बिल्डिंग पर गिरते ही धमाका

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। 244 लोगों के साथ लेकर टेक आउफ करने वाला विमान रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे में कितने लोग हताहत हुए और कितने बचे इसकी जानकारी मिलनी बाकी है।

एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 एयरक्राफ्ट में 300 यात्रियों की क्षमता होती है। अहमदाबाद से गुरुवार को उड़े विमान में 232 यात्री सवार थे। एक बजकर 39 मिनट पर यह विमान उड़ा था। तुरंत बाद एटीसी को कॉल आया और इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान गिर पड़ा। विमान में कुल 232 यात्री थे, जिनमें 230 व्यस्क और दो नवजात थे। विमान में 12 क्रू सदस्य थे। विमान में कुल 244 लोग थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी थे सवार

हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा है और अचानक एक पांच मंजिला इमारत पर गिर पड़ता है। पहले आग का बड़ा गोला और फिर आसमान तक काले धुएं का गुबार छा जाता है। चूंकि विमान ने 2 मिनट पहले ही उड़ान भरी थी टैंक फ्यूल से पूरी तरह भरा हुआ था।

एयर इंडिया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, 'अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर साझा करेंगे। ' पुलिस ने बताया कि विमान अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

बताया जा रहा है कि अलग नंबर से यह विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और फिर 2 घंटे बाद उसे लंदन के लिए भेजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में बड़ा हादसा, लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश; 242 लोग थे सवार
ये भी पढ़ें:दीवार से टकराया, 2 KM तक उठा धुएं का गुबार, गुजरात विमान हादसे का वीडियो देखिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।