After taking off plane reached only 625 feet above ground, then it started falling down उड़ान भरने के बाद सिर्फ 625 फीट ऊंचाई तक पहुंचा था विमान, फिर गिरने लगा नीचे; जानिए क्या हुआ था, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

उड़ान भरने के बाद सिर्फ 625 फीट ऊंचाई तक पहुंचा था विमान, फिर गिरने लगा नीचे; जानिए क्या हुआ था

डीजीसीए ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे।

Thu, 12 June 2025 03:29 PMSourabh Jain पीटीआई, अहमदाबाद, गुजरात
share
उड़ान भरने के बाद सिर्फ 625 फीट ऊंचाई तक पहुंचा था विमान, फिर गिरने लगा नीचे; जानिए क्या हुआ था

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया, इस दौरान एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। विमान के बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उड़ान भरने के बाद विमान अधिकतम 625 फीट (हवाई अड्डे की ऊंचाई लगभग 200 फीट) की बैरोमीटर ऊंचाई पर ही पहुंच सका था और इसके बाद यह -475 फीट प्रति मिनट की वर्टिकल (ऊपर से नीचे) गति से नीचे उतरने लगा।

इस बारे में फ्लाइट रडार 24 से मिली जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या AI171 से प्राप्त प्रारंभिक ADS-B डेटा से पता चलता है कि विमान अधिकतम 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था (हवाई अड्डे की ऊंचाई लगभग 200 फीट है) और फिर उसने -475 फीट प्रति मिनट की गति से नीचे गिरना शुरू कर दिया। आगे उसने बताया कि उड़ान भरने के एक मिनट से भी कम समय बाद स्थानीय समयानुसार 13:38 बजे 625 फीट की ऊंचाई पर विमान से सिग्नल खो गया।

एयर इंडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से गैटविक (यूके) जाने वाले विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, (अहमदाबाद से गैटविक) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिसमें फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया की सीट नंबर 12 पर बैठे थे विजय रुपाणी,लिस्ट में है पूर्व CM का नाम

डीजीसीए ने बताया कि कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास 8200 घंटों का उड़ान अनुभव था, जबकि सह-पायलट के पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था। एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर उड़ान भरी थी। इसने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।