गया जी में बदमाश चंदन का हाफ एनकाउंटर, डॉ तपेश्वर पर बरसाई थी गोलियां; दो की तलाश
अहले सुबह पुलिस का ऑपरेशन चल रहा था। शेरघाटी पहाड़ी पर चंदन पुलिस के सामने आया गया। गिरफ्तार करने की कोशिश क गयी तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और आरोपी चंदन के पैर में लगी गोली।

बड़ी खबर बिहार के गया जी से है जहां पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर और कुख्यात चंदन को गोली मार दी। बिहार-झारखंड सीमा पर शेरघाटी थाने के हसनपुर गांव के निकट एक पहाड़ की तलहटी के पास की घटना है। गोली उसके पैर में लगी है। चंदन को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गजा जी के चर्चित डॉ तपेश्वर सिंह पर गोलियां बरसा दी थी। 19 जुलाई को डॉक्टर को गोली मारी गयी थी जिसके बाद लोग प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो गए थे। इस कांड में डॉ तपेश्वर के बेटे डॉ शशिरंजन के दो कंपाउंडर को पुलिस ने हिरासत में लियाा है। पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
जख्मी अपराधी की पहचान शेरघाटी की ढाब चिरैयां पंचायत के कजरसोत गांव के वार्ड सदस्य शंकर मांझी के पुत्र सतीश उर्फ चंदन के रूप में हुई है। घायल अपराधी को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मौके से वह अपाची बाइक भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल 19 जुलाई को डा.तपेशर प्रसाद पर हमले के समय किया गया था।
एएसपी ने की पुलिस मुठभेड़ की पुष्टि
शेरघाटी के सहायक पुलिस अधीक्षक और डाक्टर गोलीकांड की तफ्तीश के लिए गठित एसआइटी के चीफ शैलेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है, जिसकी जांच की जा रही है। एएसपी का कहना था कि घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच चल रही है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लोगों के विस्तृत विवरण नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। माना जा रहा है कि ताजा मुठभेड़ के बाद चल रही पुलिस की जांच में शीघ्र ही डाक्टर गोलीकांड का खुलासा हो सकता है।
गोलीकांड का कोई रिश्ता बाप-बेटे के सम्पत्ति विवाद से?
ताजा मुठभेड़ के बाद पुलिस और आम जनों के लिए सबसे अहम सवाल यह है कि डा.तपेशर पर हमले की साजिश कहां, किसने और कब रची थी। जानलेवा हमले की सुपारी किसने दी थी। क्या डाक्टर गोलीकांड का कोई रिश्ता बाप-बेटे के सम्पत्ति विवाद से है या फिर धनउगाही के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। सारे सवाल अब तक अनुत्तरित हैं।
कजरसोत से पांच युवकों को पुलिस ने उठाया
इधर कजरसोत गांव के लोगों का कहना है कि सोमवार की आधी रात में पहुंची पुलिस ने गांव के लालू यादव के घर की छत से पांच युवकों को पकड़ा था, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है।
डा.शशिरंजन के दो कम्पाउंडर को भी उठाया
डाक्टर गोलीकांड के पीड़ित डा.तपेशर प्रसाद के पुत्र डा.शशिरंजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके दो कम्पाउंडरों क्रमश:रघुनंदन को योगापुर से और रविंद्र को चपरदह-आमस से पुलिस ने उठाया है। डा.शशिरंजन शेरघाटी के गोलाबाजार में अपनी क्लिनिक चलाते हैं। डाक्टर गोलीकांड के बाद पिता-पुत्र (डा.तपेशर प्रसाद और डा.शशिरंजन) के बीच वर्ष 2019 से चल रहे सम्पत्ति विवाद की भी चर्चा हुई थी।




साइन इन