police encounter in siwan liquor mafia injured बिहार के सीवान में एनकाउंटर, STF ने शराब माफिया राहुल यादव को मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सीवान में एनकाउंटर, STF ने शराब माफिया राहुल यादव को मारी गोली

इस एनकाउंटर को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि राहुल यादव अपनी घर की छत पर सोया हुआ था और उसने पुलिस पर गोली चलाई थी और भागने की कोशिश की थी। बहरहाल राहुल यादव के पास से कोई हथियार बरामद हुआ है या नहीं?

Mon, 28 July 2025 10:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीवान
share
बिहार के सीवान में एनकाउंटर, STF ने शराब माफिया राहुल यादव को मारी गोली

बिहार के सीवान जिले में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हई है। सीवान जिले के जीरादेई थाने के अंतर्गत शराब माफिया राहुल यादव की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में गोलियां चली हैं। बताया जा रहा है कि राहुल यादव को पैर और हाथ में गोली लगी है। सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के बाद राहुल यादव को पटना रेफर किया गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि राहुल यादव दिल्ली के द्वारकापुरी के एक चर्चित हत्याकांड में भी आरोपी था। कहा जा रहा है कि राहुल यादव तिहाड़ जेल में बंद था। राहुल यादव जमानत पर बाहर आया था। एक न्यूज चैनल से बातचीत में राहुल यादव के परिजनों ने कहा कि चार बजे सुबह दरवाजा तोड़ कर पुलिस अंदर आई। इसी दौरान भईया बाहर निकले और पुलिस ने गोली चला दी है। उनका दावा है कि तीन गोलियां चली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को बिजली का करंट दिया, तार से गला घोंट हत्या; बिहार में पत्नी की हैवानियत
ये भी पढ़ें:बिहार में बीच सड़क लड़की की मांग में भरा सिंदूर, विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई

इस एनकाउंटर को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि राहुल यादव अपनी घर की छत पर सोया हुआ था और उसने पुलिस पर गोली चलाई थी और भागने की कोशिश की थी। बहरहाल राहुल यादव के पास से कोई हथियार बरामद हुआ है या नहीं? अभी इसकी जानकारी नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस को किसी अन्य मामले में भी शायद राहुल यादव की तलाश थी।

बता दें कि शराबबंदी वाले राज्य बिहार में पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। बिहार पुलिस की तरफ से हाल ही में कहा गया था कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ कठोर ऐक्शन लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, पिता-कुत्ता बाबू; पटना में कुत्ते का आवासीय; DM बोले- कार्रवाई होगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।