Raja killed in encounter who declined Gopal Khemka contract killing while shooter Umesh planner Ashok arrested safely जिस राजा ने ठुकरा दी गोपाल खेमका की सुपारी, वही एनकाउंटर में मारा गया, बच गया शूटर उमेश, अशोक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जिस राजा ने ठुकरा दी गोपाल खेमका की सुपारी, वही एनकाउंटर में मारा गया, बच गया शूटर उमेश, अशोक

पटना सिटी के राजा उर्फ विकास ने गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी ठुकरा दी थी लेकिन किस्मत का लिखा देखिए कि हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के हाथों इस केस में मारा जाने वाला इकलौता अपराधी वही रहा।

Tue, 8 July 2025 10:33 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जिस राजा ने ठुकरा दी गोपाल खेमका की सुपारी, वही एनकाउंटर में मारा गया, बच गया शूटर उमेश, अशोक

बिहार के बड़े व्यापारी और उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी जिस राजा नाम के अपराधी ने ठुकरा दी थी, वो इस मर्डर केस में एनकाउंटर में मारा जाने वाला इकलौता आदमी रहा। राजा की जब सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग 2.30 बजे मुठभेड़ में मारे जाने की खबर आई तो एक भ्रम फैला कि राजा उर्फ विकास ने ही शूटर उमेश यादव को हत्या के लिए हथियार दिया था। राजा अवैध आर्म्स का धंधा करता था और हत्या व गोलीबारी के कई केस में शामिल रहा है।

पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस में शूटर उमेश यादव और सुपारी देने वाले व्यापारी अशोक साह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि जमीन विवाद में अशोक साह ने उमेश से खेमका की हत्या करवाई है। पटना में संवाददाता सम्मेलन में पुलिस ने बताया कि अशोक साह ने उमेश यादव को एक शूटर खोजने कहा था जो गोपाल खेमका की हत्या कर सके। इस काम के लिए उमेश यादव ने राजा उर्फ विकास से संपर्क किया और सुपारी की पेशकश की। लेकिन राजा ने बहुत ज्यादा पैसे की मांग की जो उमेश या अशोक नहीं देना चाहते थे। बाद में उमेश ने खुद ही हत्या करने की ठान ली ताकि पूरी कमाई उसकी हो जाए।

खेमका की सुपारी के पैसे से बेटी की स्कूल फीस, शूटर खोजने गया उमेश किलर बनकर लौटा

पुलिस गोपाल खेमका की हत्या के बाद उमेश के भागने के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए उसके घर पहुंच गई। उमेश ने मर्डर की बात कबूली और फिर सूत्रधार अशोक साह के बारे में बताया। जब दोनों गिरफ्तार हो गए तो पुलिस को पता चला कि उमेश यादव को हत्या के लिए पिस्तौल अशोक साह ने ही दिए थे। लेकिन उमेश ने जब राजा के बारे में पुलिस को यह बताया कि सुपारी सबसे पहले उसे ही ऑफर की गई थी तो पुलिस उसे पकड़ने गई। पुलिस ने कहा है कि रेड के दौरान राजा ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और जवाबी गोलीबारी में वहीं पर मारा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन विवाद में हत्या, 4 लाख में डील, डेढ़ महीने रेकी; खेमका मर्डर केस मे खुलासा
ये भी पढ़ें:खेमका की सुपारी के पैसे से बेटी की स्कूल फीस, शूटर खोजने गया उमेश किलर बनकर लौटा
ये भी पढ़ें:बेटे के मर्डर केस में 3 साल बाद मिली जो तारीख, उसी समय गोपाल खेमका का श्राद्ध है
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में बांकीपुर क्लब पर शिकंजा कसेगी पुलिस, नोटिस जारी होगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।