dabloo yadav had 24 cases against him he had spread terror in bihar this is how his encounter happened in hapur up डब्लू यादव के सिर पर थे 24 मुकदमे, बिहार में फैला रखा था आतंक; यूपी में ऐसे हुआ एनकाउंटर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डब्लू यादव के सिर पर थे 24 मुकदमे, बिहार में फैला रखा था आतंक; यूपी में ऐसे हुआ एनकाउंटर

डब्लू यादव पर दर्ज मुकदमों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी, लूट, गवाहों पर हमले, अवैध हथियार रखने और अपहरण जैसे कई मामले थे। बिहार के बेगूसराय में डब्लू यादव के नाम की काफी दहशत थी। लोग उसके नाम से खौफ खाते थे। उस पर अपने खिलाफ दर्ज मामलों में गवाहों को धमकाने के आरोप लगते थे।

Mon, 28 July 2025 10:19 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डब्लू यादव के सिर पर थे 24 मुकदमे, बिहार में फैला रखा था आतंक; यूपी में ऐसे हुआ एनकाउंटर

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नोएडा एसटीएफ, बिहार और सिंभावली थाना पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया डब्लू यादव बिहार का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ बिहार में संगीन अपराध के 24 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। डब्लू यादव, बिहार के बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञानडोल गांव का रहने वाला था। उसने पिछले 14-15 सालों से अपना अपराध जगत में सक्रिय रहते हुए अपना आतंक फैला रखा था। बेगूसराय में वह काफी चर्चित अपराधी था। हम नेता राकेश कुमार की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में नाम आने के बाद से पुलिस उसके पीछे पड़ गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार डब्लू यादव पर दर्ज मुकदमों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी, लूट, गवाहों पर हमले, अवैध हथियार रखने और अपहरण जैसे कई मामले थे। सिर्फ बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज है। बताया जा रहा है कि डब्लू के खिलाफ बेगूसराय के अलावा एक मुकदमा यूपी के बलिया और एक मुकदमा बिहार के मुंगेर में भी दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का क्रिमिनल डब्लू यादव UP में ढेर, 50 हजार का था इनाम; हापुड़ में एनकाउंटर

डब्लू यादव बेगूसराय में पिछले डेढ़ दशक से अपराध कर रहा था। उसने बकायदा गैंग बना लिया था। यह गैंग जबरन वसूली और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त भी करता था। गैंग ने हत्या, लूट और डकैती जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया। डब्लू यादव का इलाके में काफी खौफ था।

हम नेता की हत्या में आया था नाम

कुख्यात अपराधी डब्लू यादव का नाम 24 मई 2025 को हुई हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) राकेश कुमार की हत्या के मामले में आया था। राकेश कुमार का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उनके शव को बालू में गाड़ दिया गया था। इस मामले को लेकर राकेश कुमार के परिवारीजनों और समर्थकों ने बेगूसराय में सड़क पर प्रदर्शन भी किया था। डब्लू पर 2017 में एक गवाह की गोली मारकर हत्या कर देने का भी आरोप लगा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Rain: एमपी की ओर खिसकी मानसून की टर्फ लाइन, 24 से 48 घंटे बाद फिर होगी बारिश

बेगूसराय में डब्लू यादव से डरते थे लोग

बताते हैं कि बिहार के बेगूसराय में डब्लू यादव के नाम की काफी दहशत थी। लोग उसके नाम से खौफ खाते थे। उस पर अपने खिलाफ दर्ज मामलों में गवाहों को धमकाने के आरोप लगते थे।

ऐसे हुआ एनकाउंटर

27-28 जुलाई की रात हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में डब्लू यादव के होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर नोएडा एसटीएफ, बिहार पुलिस और हापुड़ के सिंभावली थाने की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन किया। पुलिस ने डब्लू यादव की घेराबंदी। मुठभेड़ में वह घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।