Nitish dy Vijay Sinha hard on Gopal Khemka murder case announced for Bulldozer action and encounter बुलडोजर चलेगा, एनकाउंटर होगा; गोपाल खेमका मर्डर केस पर बोले नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बुलडोजर चलेगा, एनकाउंटर होगा; गोपाल खेमका मर्डर केस पर बोले नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले का गंभीरता पूर्व संज्ञान लिया है। महाजंगलराज वालों की गुंडाराज फैलाने के मनसूबे को नाकाम कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अपराधियों का एनकाउंटर किया जाएगा और उनके ठिकानों पर बुलडोजर भी चलेगा

Sat, 5 July 2025 04:20 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बुलडोजर चलेगा, एनकाउंटर होगा; गोपाल खेमका मर्डर केस पर बोले नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा

व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने सख्ती एक्शन का आश्वासन दिया है। विजय सिन्हा ने कांड के दोषियों पर बुलडोजर एक्शन की बात कही है तो सम्राट चौधरी ने कहा है कि अपराधी चाहे जो भी हो, घर में घुसकर मारा जाएगा। विजय सिन्हा ने इशारों में विपक्ष पर राज्य में अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विजय सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया है। महाजंगलराज वालों के गुंडाराज फैलाने के मनसूबे को नाकाम कर दिया जाएगा। उस जंगलराज की संस्कृति से प्रभावित पदाधिकारियों जिनकी उदासीनता से ऐसी घटनाएं हो रही हैं, को भी नहीं छोड़ा जाएगा। कुछ लोग गैरजिम्मेदार और लापरवाह हैं। उनपर भी सरकार की नजर है। उन सबको चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोता गया, बेटा गया, उद्धार करिए सरकार; डिप्टी सीएम से बोलीं गोपाल खेमका की मां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेमका मर्डर पर नीतीश सख्त, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

विजय सिन्हा ने कहा है कि अपराधियों को पाताल से खींचकर लाया जाएगा। जो भी इस जघन्य कृत्य में शामिल हैं, चाहे वो धरती के किसी कोने में छिपे हों उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अब सिर्फ गिरफ़्तारी नहीं, हिसाब होगा। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी होगा। अगर अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाना पड़े तो प्रशासन पीछे नहीं हटेगा। बिहार पुलिस और प्रशासन को पूरी छूट दी गई है। अब कोई राजनीतिक या कानूनी ढाल नहीं, केवल कठोरतम कार्रवाई होगी।

उपमुख्यमंत्री शनिवार की सुबह गोपाल खेमका के पकिजनों से मिलने उनके घर गए थे। मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि बीती रात एक्जीविशन रोड पर पटना के प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल खेमका की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन थे गोपाल खेमका? बड़े बेटे की हत्या,छोटे पर भी गोली चली थी

इधर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी खेमका हत्याकांड के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमत्री जी खुद इस घटना को लेकर चिंतित हैं। अपराधी चाहे जितना बड़ा हो बचेगा नहीं। उसे घर में घुसकर मारा जाएगा। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने डीजीपी समेत सभी वरीय अधिकारियों को सीएम हाउस तलब किया और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेबल मीटिंग की। सीएम ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश बख्श दें बिहार को; गोपाल खेमका की हत्या के बाद आधी रात में बोले पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका फैमिली में दूसरा मर्डर; 2018 में इसी तरह बेटे की हुई थी हत्या

बताते चलें कि शुक्रवार की रात बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गांधी मैदान थाना के राम गुलाम चौक स्थित अपार्टमेंट के गेट पर बदमाश ने उन्हें भून दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। पॉश इलाके में हत्या की वारदात हुई जहां एसएसपी समेत कई वरीय अधिकारी का आवास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बड़े व्यापारी गोपाल खेमका की घर के सामने हत्या, बेटे का भी मर्डर हुआ था
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के घर से 500 मीटर दूर है गांधी मैदान थाना, डेढ़ घंटे बाद आई पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।