Doctor Tapeshwar Singh shot in Sherghati Gayaji property dispute with son गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर अग्रवाल को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर अग्रवाल को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद

गयाजी के शेरघाटी में मशहूर डॉक्टर तपेश्वर अग्रवाल को शनिवार सुबह गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ. तपेश्वर का अपने बेटे से लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा है।

Sat, 19 July 2025 11:31 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, शेरघाटी (गयाजी)
share
गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर अग्रवाल को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद

बिहार के गयाजी जिले के शेरघाटी में मशहूर डॉक्टर तपेश्वर अग्रवाल पर गोली चली है। गोलीबारी की यह घटना शेरघाटी के शेखपुरा मोड पर हुई। बताया जाता है कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने डॉक्टर तपेश्वर को लक्ष्य कर गोली चलाई और फिर मौके से भाग गए। डॉक्टर तपेश्वर का अपने बेटे शशि रंजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शशि भी डॉक्टर हैं। 6 महीने पहले तपेश्वर के घर पर बमबाजी भी हुई थी।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर तपेश्वर अग्रवाल पर हमला शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। तीन नकाबपोश अपराधी आए और उन पर फायरिंग करके भाग गए। डॉ. तपेश्वर को चेहरे पर गोली लगी है। उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए गयाजी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान में सदर अस्पताल के गेट पर आधी रात को फायरिंग, एंबुलेंस चालक को गोली मारी

हमलावरों की पिस्टल गिरी

फायरिंग करने के बाद भागने के दौरान हमलावरों की एक पिस्टल मौके पर ही गिर गई। इसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। इस वारदात में भाड़े के अपराधियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में दो गुटों के झगड़े में फायरिंग, सड़क किनारे बैठी महिला को गोली लग गई

6 महीने पहले घर पर हुई थी बमबाजी

रिटायर्ड निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य) डॉ. तपेश्वर अग्रवाल के घर पर 6 महीने पहले भी बमबाजी हुई थी। उनका अपने बेटे डॉ. शशि रंजन से लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा है। इससे पहले भी तपेश्वर ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, ताजा मामले के पीछे की वजह क्या है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।