MP Board Result 2026: MPBSE 10वीं, 12वीं लिंक – Live Hindustan
More
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सएमपी बोर्ड रिजल्ट्स
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सएमपी बोर्ड रिजल्ट्स

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 (MPBSE Results 2026)

MP Board 10th 12th Result 2026 (Madhya Pradesh Board 10th Result 2026): The MP Board 10th Result 2026 and MP Board 12th Result 2026 are expected to be declared in late April or early May. Students will be able to easily check their results using their roll number on the official websites: mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , and mpresults.nic.in . The MP Board 10th and 12th results will also be available on the Live Hindustan website www.livehindustan.com . Students who fail in the MP Board 10th and 12th exams in 2026 will not lose a year. They will have the opportunity to take the exam twice a year. They will likely be able to retake the exam in June. Students can appear for the second exam in all the subjects they failed. Students who pass will also get a chance to appear in the second exam to improve their marks and grade. After the results are declared, students will be required to fill out a form for the second chance exam. Students appearing in the MP Board second chance exam will not be issued the mark sheet of the main examination. Until the original mark sheet of the second chance examination is issued, students can obtain a certified copy of their mark sheet through DigiLocker. This year, the MP Board (MPBSE 10th Result 2026) High School exams will be held from February 13 to March 6, 2026, and the 12th exams will be held from February 10 to March 7, 2026. More than 16.60 lakh students will appear in both the MP Board 10th and 12th exams. This includes 9.53 lakh students in class 10th and 7.06 lakh students in class 12th.

The Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) released the MP Board 10th and 12th results last year on May 6th. As every year, both the MP Board 10th Result and MP Board 12th Result were released simultaneously. Once the MP Board Result 2026 (MPBSE Result 2026) is declared, you will be able to easily check your result by entering your roll number on the Live Hindustan website www.livehindustan.com. Last year, in 2025, the MP Board 10th result was 76.22 percent. Pragya Jaiswal from Singrauli topped the MP Board 10th exams with a perfect score of 500 out of 500. In the MP Board 12th results, 74.48 percent of students passed. Priyal Dwivedi was the overall topper in the MP Board 12th exams. Priyal, from the Science Maths group, topped the state with 492 out of 500 marks. In the MP Board Commerce group, Rimjhim Karothia from Gwalior (491/500 marks), in the Arts group, Ankur Yadav from Rewa (489/500 marks), and in the Agriculture group, Hariom Sahu from Chhindwara (486/500) topped their respective groups.

MP Board 10th 12th Result 2026 (मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026): एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (MP Board 10th Result) और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (MP Board 12th Result) का ऐलान अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में किया जा सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर आसानी से रोल नंबर से चेक किया जा सकेगा। एमपी बोर्ड 10वी, 12वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 में जो छात्र असफल होंगे, उनका साल खराब नहीं होगा। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। वे संभवत: जून में दोबारा परीक्षा दे पाएंगे। विद्यार्थी जितने भी विषयों में फेल हुए हो, वे जून में दूसरी परीक्षा में बैठ सकेगा। जो विद्यार्थी पास होंगे, उन्हें अपने अंक बढ़ाने के लिए व श्रेणी सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। परिणाम के बाद स्टूडेंट्स से सेकेंड चांस एग्जाम का फॉर्म भरवाया जाएगा। एमपी बोर्ड सेकेंड चांस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंक सूची जारी नहीं की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंक सूची जारी होने तक डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी अंक सूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष एमपी बोर्ड (MPBSE 10th Result 2026) हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च मार्च 2026 के बीच आयोजित होगी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में 16.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 9.53 लाख और 12वीं के 7.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ( MPBSE , Madhya Pradesh board ) ने एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पिछले साल 6 मई को जारी किया था। हर साल की तरह एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (MP Board 10th Result) और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट (MP Board 12th Result) दोनों एक साथ जारी किए गए थे। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (MPBSE Result 2026) घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पिछले वर्ष यानी 2025 में एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 76.22 फीसदी रहा था। एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया था। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 74.48 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं की ओवरऑल टॉपर प्रियल द्विवेदी रही थीं। साइंस मैथ्स ग्रुप की प्रियल 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया था। एमपी बोर्ड कॉमर्स ग्रुप में ग्वालियर की रिमझिम करोठिया (491/500 मार्क्स), आर्ट्स ग्रुप में रीवा के अंकुर यादव (489/500 मार्क्स) और एग्रीकल्चर ग्रुप में छिंदवाड़ा के हरिओम साहू (486/500) ने टॉप किया था।

एमपी बोर्ड 10वाीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम
कक्षा: 10वीं — मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत
कक्षा: 12वीं — मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत


एमपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम
मार्क्स रेंज: 90-100| ग्रेड: A+ | ग्रेड प्वाइंट: 9 | ग्रेड वेल्यू: आउटस्टैंडिंग
मार्क्स रेंज: 80-89 | ग्रेड: A | ग्रेड प्वाइंट: 8 | ग्रेड वेल्यू: एक्सीलेंट
मार्क्स रेंज: 70-79 | ग्रेड: B+ | ग्रेड प्वाइंट: 7 | ग्रेड वेल्यू: बहुत अच्छा
मार्क्स रेंज: 60-69 | ग्रेड: B | ग्रेड प्वाइंट: 6 | ग्रेड वेल्यू: अच्छा
मार्क्स रेंज: 50-59 | ग्रेड: C+ | ग्रेड प्वाइंट: 5 | ग्रेड वेल्यू: औसत से ऊपर
मार्क्स रेंज: 40-49 | ग्रेड: C | ग्रेड प्वाइंट: 4 | ग्रेड वेल्यू: औसत
मार्क्स रेंज: 30-39 | ग्रेड: D+ | ग्रेड प्वाइंट: 3 | ग्रेड वेल्यू: मार्जिनल
मार्क्स रेंज: 20-29 | ग्रेड: D | ग्रेड प्वाइंट: 2 | ग्रेड वेल्यू: सुधार की जरूरत
मार्क्स रेंज: 20 से कम | ग्रेड: E | ग्रेड प्वाइंट: 1| ग्रेड वेल्यू:सुधार की जरूरत


Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

और पढ़ें

कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

कहाँ चेक करें मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

जैसे ही एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|

बोर्ड का नाम:माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश
परीक्षा का नाम:कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट:mpbse.nic.in
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट:mpresults.nic.in

मध्यप्रदेश बोर्ड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट कब आएंगा?

    मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल में घोषित किये जा सकते हैं|

  • मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

    मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम के करियर सेक्शन पर विजिट करना होगा. करियर सेक्शन पर आपको मध्यप्रदेश बोर्ड का लिंक मिलेगा जिसमें रोल नंबर एंटर करके आप अपना रिजल्ट चेक कर पायेंगे.

  • किन वेबसाइट्स पर मिलेगा मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्‍ट ?

    मध्यप्रदेश बोर्ड के परिणाम मध्यप्रदेश Board की आधिकारिक वेबसाइट्स माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश -( mpresults.nic.in ) पर रिजल्ट चेक कर पायेंगे |

  • पिछले साल मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं में कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे?

    पिछले साल मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं में 63.29 फीसदी और 12वीं में 55.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे?