CISCE Result 2026: ICSE, ISC रिजल्ट डेट, लिंक और LIVE अपडेट – Live Hindustan
More
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्ससीआईएससीई बोर्ड रिजल्ट्स
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्ससीआईएससीई बोर्ड रिजल्ट्स

सीआईएससीई बोर्ड रिजल्ट 2026

CISCE ICSE, ISC Class 10th, 12th Results 2026: Council for the Indian School Certificate Examination (CISCE) may release the results of ICSE (10th Class - Indian Certificate of Secondary Education) and ISC (12th - Indian School Certificate) examinations 2026 at the end of April. Candidates will be able to check their results on the official CISCE website cisce.org and results.cisce.org. Apart from this, a direct link to the result will also be available on the Live Hindustan website www.livehindustan.com. Apart from this, students can download their scorecard by visiting Digilocker digilocker.gov.in.

Last year, the ICSE 10th Result and ISC 12th Result were released together on the same day, i.e., 30 April 2025. Like the CBSE, the CISCE board has now stopped announcing the toppers for Class 10 and Class 12. Merit lists are no longer released. This has been done to prevent unhealthy competition. The ICSE Class 10 exams 2026 will be held from February 17, 2026, to March 30, 2026, while the ISC Class 12 exams will be held from February 12, 2026, to April 6, 2026. Last year, in 2025, the ICSE Class 10 pass percentage was 99.09, while the ISC Class 12 pass percentage was 99.02.

To pass the ICSE Class 10 board exam, students must score at least 33 percent in each subject and overall. ISC Class 12 students must score at least 40 percent in each subject and overall. Students who do not achieve this passing mark will be given the opportunity to appear for compartment exams. Students who fail to achieve the required pass marks in this exam will have to reappear in the next year, i.e., 2027.

CISCE ICSE, ISC Class 10th, 12th Results 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आईसीएसई (10वीं कक्षा- इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) और आईएससी (12वीं - इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट अप्रैल माह के अंत में जारी कर सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी परिणाम का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर digilocker.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सेकेंगे। पिछले साल आईसीएसई 10वीं रिजल्ट ( ICSE 10th Result ) और आईएससी 12वीं रिजल्ट (ISC 12th Result ) एक ही दिन एक साथ 30 अप्रैल 2025 को जारी किए गए थे। सीबीएसई की तरह अब सीआईएससीई बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं के टॉपरों का ऐलान करना बंद कर दिया है। मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। आईसीएसई 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक होगा जबकि आईएससी 12वीं परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक होगी। पिछले साल यानी 2025 में आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा जबकि आईएससी 12वीं में 99.02 पास प्रतिशत रहा। आईसीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आईएससी कक्षा 12वीं के छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जिन छात्रों को इतने पासिंग मार्क्स नहीं आएंगे उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में जो छात्र कम्पार्ट पासिंग मार्क्स नहीं पा सकेंगे, उन्हें अगले साल यानी 2027 में फिर से परीक्षा देनी होगी।

Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

और पढ़ें