Assam Result 2026: 10वीं, 12वीं लिंक – Live Hindustan
More
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सअसम बोर्ड रिजल्ट्स
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सअसम बोर्ड रिजल्ट्स

असम बोर्ड रिजल्ट (Assam Result) 2026

Assam Board Result 2026: The Board of Secondary Education, Assam (SEBA) and the Assam Higher Secondary Education Council traditionally organized the HSLC (10th) and HS (12th) exams in offline mode. However, starting from the 2024-25 academic year, the Assam State School Education Board (ASSEB) has taken over as the unified body responsible for conducting both the 10th and 12th-grade board examinations. This Year, the Assam Class 12th exams 2026 are being held between February 11 and March 16, 2026. The Assam HSLC or Class 10th exams 2026 are scheduled from February 10 to February 27, 2026. The results for both HS and HSLC are expected to be announced in April 2026. The board will release the High School Leaving Certificate and Higher Secondary results on its official websites, including asseb.in, site.sebaonline.org, ahsec.assam.gov.in and resultsassam.nic.in To access the Assam Board Result 2026, students must enter their roll number and a security captcha code in the login portal. Additionally, students can register for SMS alerts to receive their results instantly on their mobile phones. This SMS will provide a direct link to the result page. Along with the online declaration, the board will issue digital marksheets and certificates through DigiLocker. These documents will be verified, digitally signed, and equipped with a QR code for security. Physical copies will be distributed later through schools as per the usual practice.

Looking at the previous year's performance, the Assam Higher Secondary Education Council released the Class 12th results on April 30, 2025. The results for Arts, Science, and Commerce streams were declared simultaneously. The pass percentage for the Science stream was 84.88%, followed by Commerce at 82.18% and Arts at 81.03%. The Vocational stream recorded a pass percentage of 68.55%. A total of 3,02,613 students appeared for the Assam HS exams last year.

For Class 10th, the Assam State School Education Board declared the results on April 11, 2025. The overall pass percentage stood at 63.98%. Amishi Saikia from Pragya Academy Senior Secondary School, Jorhat, topped the Matric exam with 591 marks. Saptarswa Bordoloi from Assam Jatiya School secured the second position with 590 marks, while Anirban Borgohain stood third with 589 marks.

असम बोर्ड रिजल्ट 2026: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद हर साल असम HSLC (10वीं) और HS (12वीं) की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित करते हैं। हालांकि, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से, असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने वाला साझा निकाय बन गया है। इस वर्ष, असम कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2026 में 11 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, असम मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं 10 फरवरी, 2026 से 27 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई हैं। असम बोर्ड के HS और HSLC के परिणाम अप्रैल 2026 में घोषित होने की संभावना है। असम बोर्ड अपनी हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइटों - asseb.in, site.sebaonline.org, ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर जारी करता है। असम बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो में दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और सुरक्षा कैप्चा कोड जैसे जरूरी विवरण भरने होंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। असम बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

पिछले वर्ष असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 को जारी किया था। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था। आर्ट्स में 81.03 फीसदी, साइंस में 84.88 फीसदी और कॉमर्स में 82.18 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वोकेश्नल का रिजल्ट 68.55 फीसदी रहा था। पिछले साल कुल 3,02,613 छात्र असम एचएस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। पिछले वर्ष असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 11 अप्रैल 2025 को जारी किया था। पिछले वर्ष 63.98 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। जोरहाट के प्रज्ञा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमीशी सैकिया ने 591 अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। असम जटिया स्कूल के सप्तर्स्वा बोरदोलोई 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। अनिर्बान बरगोहाई 589 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

और पढ़ें