Himachal Result 2026: HPBOSE 10वीं, 12वीं लिंक – Live Hindustan
More
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सहिमाचल बोर्ड रिजल्ट्स
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सहिमाचल बोर्ड रिजल्ट्स

हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2026

HP Board Result 2026: HP Board 10th and 12th Results 2026: The Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) conducts the Class 10th and 12th board exams every year. For the current session, the HP Board Class 12th exams are scheduled to take place from March 3 to April 1, 2026. Similarly, the Class 10th exams will be held between March 3 and March 28, 2026. The HP Board 10th Result 2026 and HP Board 12th Result 2026 are expected to be announced in May 2026. Students can check their scores on the official board website at hpbose.org or through www.livehindustan.com. Once the results are out, students can download their marksheets by simply entering their roll numbers. To make things easier, students can register for SMS alerts. By clicking on the registration links given above, you will receive a direct link to your result on your mobile phone as soon as it is declared. Along with the official announcement, HPBOSE will also release the marksheets and certificates on DigiLocker. These digital documents will be verified, digitally signed, and will feature a QR code for security. Physical copies of the marksheet-cum-certificates will be provided later through respective schools as usual.

A Look at Previous Year Performance (2025) To give you an idea of the scale, last year the Class 10th exams were held from March 4 to March 22, and the results were declared on May 15. A total of 95,495 students appeared for the 10th-grade exams, out of which 75,862 students passed, resulting in an overall pass percentage of 79.08%. The state topper for Class 10th was Saina Thakur, who achieved an incredible score of 99.43%. In the Class 12th (Regular and SOS), a total of 93,494 candidates appeared for the exams. The pass percentage stood at 83.16%. The state topper was Mahek from Una district, who secured the first position with 96.4%. Shagun, also from Una, who secured the second rank with 487 marks.

हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई - HPBOSE ) हर वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (HPBOSE 10th Exam 2026, HPBOSE 12th Exam 2026) आयोजित करता है। इस वर्ष बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं ( HP Board 12th Exam 2026 ) 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक होगी। हिमाचल बोर्ड 10वीं ( HP Board 10th Result 2026 ) और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट ( HP Board 12th Result 2026 ) इस बार मई माह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा के नतीजे www.livehindustan.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। हिमाचल बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

बीते साल कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 22 मार्च तक किया गया था। कक्षा 10वीं के लिए परिणाम 15 मई को जारी किए गए थे। कक्षा 10वीं में 79.08% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। 10वीं की अंतिम परीक्षा में कुल 95,495 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 75,862 पास हुए। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 93,494 अभ्यर्थी (नियमित और एसओएस) उपस्थित हुए थे। कक्षा 12वीं में 83.16% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया था। उनका कुल प्रतिशत 96.4 फीसदी बना था। वहीं ऊना की शगुन 487 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थीं।

Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

और पढ़ें