The Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education successfully conducted the 2026 board examinations across the state in an organized manner between February 10 and March 18, 2026. During this period, the Class 12 (HSC) examinations were held from February 10 to March 11, 2026, while the Class 10 (SSC) examinations took place from February 20 to March 18, 2026.The number of students appearing for the examinations remained significantly high this year as well. More than 1.5 million students participated in the SSC Examination 2026 alone, highlighting the scale at which the Maharashtra Board conducts assessments and reaffirming its position as one of the largest examination-conducting bodies in the country.According to the evaluation criteria set by the board, students must secure a minimum of 35 percent marks in each subject to pass the SSC examination. This means that failing to achieve the required marks in even a single subject will result in being declared unsuccessful in that subject. As a result, students focus not only on their overall percentage but also on maintaining consistent performance across all subjects.
Looking at last year’s results, the overall pass percentage in the Maharashtra SSC Examination 2025 stood at 94.10 percent, reflecting strong academic performance by students. Similarly, the HSC (Class 12) results were also satisfactory, with an overall pass percentage of 91.88 percent. These figures indicate that the success rate at both secondary and higher secondary levels in the state has remained consistently stable.
Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में सुव्यवस्थित तरीके से 10 फरवरी से 18 मार्च के बीच संपन्न हुईं। इस दौरान 12वीं (एचएससी) की परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 10 (एसएससी) की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलीं। परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस वर्ष भी काफी बड़ी रही, जहां केवल एसएससी परीक्षा 2026 में ही लगभग 15 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इससे साफ है कि महाराष्ट्र बोर्ड देश के सबसे बड़े परीक्षा आयोजकों में से एक बना हुआ है। बोर्ड की ओर से निर्धारित मूल्यांकन नियमों के अनुसार एसएससी परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यानी किसी एक विषय में भी निर्धारित अंक से कम मिलने पर छात्र को उस विषय में असफल माना जाएगा। यही कारण है कि विद्यार्थी केवल कुल प्रतिशत पर नहीं, बल्कि हर विषय में संतुलित प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं।
पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों पर नजर डालें तो वर्ष 2025 में महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 94.10 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो छात्रों के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। वहीं 12वीं यानी एचएससी परीक्षा का परिणाम भी संतोषजनक रहा था, जहां कुल पास प्रतिशत 91.88 प्रतिशत रहा। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सफलता दर लगातार स्थिर बनी हुई है।
Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।





