MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT , LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link, टॉपर लिस्ट mpbse.mponline.gov.in mp board result 2026 live updates: mpbse class 10th 12th results out today mponline gov in link mpresults digilocker - career news
More
Hindi NewsकरियरMPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT , LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link, टॉपर लिस्ट mpbse.mponline.gov.in

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT , LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link, टॉपर लिस्ट mpbse.mponline.gov.in

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT , Live Updates : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in घोषित हो गया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.01 फीसदी रहा।

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT , LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link, टॉपर लिस्ट mpbse.mponline.gov.in

MPBSE MP Board 12th Result 2026 LIVE

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Fri, 17 Apr 2026 05:49 PM
हमें फॉलो करें

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT , result.mponline.gov.in , mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी mponline.mpbse.gov.in , mpbse.nic.in , mpresults.nic.in और digilocker.gov.in पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.01 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी रहा और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से 8 फीसदी अच्छा रहा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) का 10वीं 12वीं का परिणाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया। वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए । इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड पिछले साल की तरह इस बार भी 10वीं 12वीं का सेकेंड चांस एग्जाम कराएगा। इस बार से सप्लीमेंट्री परीक्षा को खत्म कर दिया गया है। सेकेंड चांस एग्जाम में फेल और पास दोनों तरह के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। छात्र अब सिर्फ फेल विषयों के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर अंक लाने के लिए भी किसी विषय में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी।

MP Board 10th Result 2026 Direct Link: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

MP Board 12th Result 2026 Direct Link: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा 2026 की मेरिट लिस्ट, टॉपर लिस्ट

पहला स्थान (प्राप्तांक: 499/500)

कु. प्रतिमा सिंह सोलंकी: सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, जिला पन्ना

दूसरा स्थान (प्राप्तांक: 498/500)

कु. अक्षरा घोड़ेस्वर: शा. उ.मा.वि., छटेरा, जिला बालाघाट

श्री अमय गुप्ता: शा. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1, जिला सीधी

तीसरा स्थान (प्राप्तांक: 497/500) तीसरे स्थान पर कुल 7 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है

:

श्री योगेन्द्र सिंह परमार: शा. बालक उ.मा.वि., ब्यौहारी, जिला शहडोल

कु. अनन्या वर्मा: सरस्वती उ.मा.वि., जिला सीधी

श्री शिवम बोपचे: शा. उ.मा.वि., परसवाड़ा घाट, जिला बालाघाट

श्री अर्जुन सिंह राजपूत: सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, जिला पन्ना

श्री अवनीश कुमार नाई: सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल नंदविहार, जिला सिंगरौली

कु. हिमांशी धाकड़: ब्रिलिएंट कान्वेंट उ.मा.वि., बरखेड़ी मेन रोड़, जिला भोपाल

कु. निकिता फरकासे: शा. सांदीपनि बालक उ.मा.वि., सौंसर, जिला छिन्दवाड़ा

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा 2026 की मेरिट लिस्ट, टॉपर लिस्ट

विज्ञान-गणित समूह (Science - Maths Group)

पहला स्थान (493/500): श्री श्लोक प्रजापति - नूतन बाल विद्या मन्दिर उ.मा.वि., इंग्लिशपुरा सीहोर, जिला सीहोर।

दूसरा स्थान (491/500):

कु. गौरी शर्मा - शा. उ.मा.वि., फोर्ट ग्वालियर।

कु. डॉली पुरवार - सत्य निकेतन उ.मा.वि., नागौद सतना।

श्री अर्जुन गुर्जर - मानस हायर सेकेण्डरी स्कूल, ब्यावरा, राजगढ़।

तीसरा स्थान (490/500):

श्री कान्हा शर्मा - शा. मॉडल उ.मा.वि, पोहरी, शिवपुरी।

श्री मनेन्द्र केवट - शा. बालक उ.मा.वि., रामपुर बघेलान, सतना।

जीव विज्ञान समूह (Science - Biology Group)

पहला स्थान (492/500): कु. तन्वी कुमावत - तीरथ बाई कला चन्द्र उ.मा.वि., पल्सीकर कालोनी, इन्दौर

दूसरा स्थान (490/500): श्री कार्तिक शर्मा - नवज्योति अकादमी उ.मा.वि., मानपुर, उमरिया

तीसरा स्थान (489/500):

श्री प्रियांशी सिंह - बी.बी.एस. किड़्स जोन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल आजाद नगर, रीवा

कु. अरीबा इमरान - डेफोडिल उ.मा.वि. अशोका गार्डन भोपाल

कु. स्तुति जैन - वैदिक कान्वेंट इंग्लिश मीडियम उ.मा.वि. लालबर्रा, बालाघाट

वाणिज्य समूह (Commerce Group)

पहला स्थान (494/500):

कु. चाँदनी विश्वकर्मा - गुरुदेव शिक्षा केन्द्र उ.मा.वि. नीलबड़, भोपाल

कु. खुशी राय - शा. सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर, भोपाल

दूसरा स्थान (489/500): कु. मनु शुक्ला (ग्वालियर), कु. आर्ची माहेश्वरी (राजगढ़) और कु. खुशबू पाटीदार (राजगढ़)

तीसरा स्थान (488/500): कु. श्रुति गर्ग (मुरैना)

, कु. छवि अग्रवाल (दमोह), कु. सानिया गुप्ता (रीवा), कु. सृष्टि सिलावट (रतलाम), कु. रोशनी पटेल (भोपाल) और कु. दीपाली सोनी (छिंदवाड़ा)

कला समूह (Humanities Group)

पहला स्थान (489/500):

कु. श्रुति तोमर - द्रोण अकादमी मुरैना।

श्री आकाश अहिरवार - शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1, छतरपुर।

दूसरा स्थान (488/500):

कु. मुस्कान रावत - शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1, छतरपुर।

श्री आदित्य चतुर्वेदी - शा. उ.मा.वि., पनवार, रीवा।

तीसरा स्थान (487/500): कु. दीप्ति रावत - आदर्श बन्धु उ.मा.वि., शिवपुरी।

कृषि समूह (Agriculture Group)

पहला स्थान (493/500): कु. तुलसी राजावत (शा. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1, शिवपुरी) और कु. चंचल कुशवाह (इंडियन पब्लिक उ.मा.वि., झींगुरा, शिवपुरी)।

दूसरा स्थान (488/500): कु. प्रीति कुशवाह - इंडियन पब्लिक उ.मा.वि., झींगुरा, शिवपुरी।

तीसरा स्थान (487/500): कु. संजना धाकड़ - शा. सांदीपनि मॉडल उ.मा.वि. शिवपुरी।

ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह (Fine Arts and Home Science Group)

पहला स्थान (485/500): कु. शाइस्ताह कुरैशी - शा. कन्या उ.मा.वि., नौगाँव, छतरपुर।

दूसरा स्थान (479/500): कु. शैवाह कुरैशी - शा. कन्या उ.मा.वि., नौगाँव, छतरपुर।

तीसरा स्थान (478/500): कु. कुमकुम अहिरवार - शा. कन्या हा.से.स्कूल, अमरबाडा, छिंदवाडा।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

स्टेप 1- एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। अपनी कक्षा संबंधी लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इन्हें डिटेल्स को डालकर सब्मिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अपडेट इंग्लिश में पढ़ने के लिए क्लिक करें

16 Apr 2026, 10:32:04 AM IST

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड सेकेंड चांस एग्जाम 7 मई से

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में असफल रहे छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा। 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से शुरू होगी। इसमें असफल और परीक्षा से वंचित छात्र सभी विषयों में शामिल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- छात्र निराश न हों। दूसरे मौके से वे अपना परिणाम ठीक कर सकते हैं।

16 Apr 2026, 07:36:14 AM IST

MP Board Result 2026 Live: भोपाल 10 पायदान गिरा

MP Board Result 2026 Live: भोपाल से टॉपर्स निकले हैं, लेकिन 36वें से 46वें स्थान पर पहुंचा। 2026 में नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 64.20 % रहा, जो पिछले साल 73.28 % था।

16 Apr 2026, 07:35:41 AM IST

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में 73.42% पास, पिछले साल से 2.80% कम

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में 73.42% पास, पिछले साल से 2.80% कम रहे। 10वीं में 73.42% विद्यार्थी पास हुए। इस बार 2.80% की गिरावट आई। बेटियों का प्रदर्शन बेहतर।

सरकारी स्कूल आगे। इनके 76.8% जबकि निजी स्कूलों के 68.64 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।

10वीं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.52% रहा, जो कि छात्रों के 69.31% से बेहतर है।

16 Apr 2026, 07:34:45 AM IST

MP Board Result 2026 Live: हर स्ट्रीम में बेटियां आगे, कॉमर्स में सबसे ज्यादा बढ़त

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार हर स्ट्रीम में छात्राएं छात्रों से आगे रहीं। ह्यूमैनिटीज में छात्राएं करीब 8% ज्यादा पास हुईं, जबकि साइंस में यह अंतर करीब 6% रहा। कॉमर्स में सबसे ज्यादा करीब 9% की बढ़त दर्ज की गई। एग्रीकल्चर और फाइन आर्ट्स में भी बेटियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछले 12 वर्षों के विश्लेषण में भी यही ट्रेंड सामने आया है।

15 Apr 2026, 11:37:59 PM IST

MP Board Result 2026 Live: इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर 'द्वितीय अवसर परीक्षा' का प्रावधान

इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर 'द्वितीय अवसर परीक्षा' का प्रावधान किया गया है। यह परीक्षा 7 मई 2026 से आयोजित होगी, जिसमें अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित तथा अंक सुधार के इच्छुक विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। दोनों अवसरों में से बेहतर परिणाम को अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा।

मंडल ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया है और अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही परिणाम देखने की सलाह दी है। 12वीं परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तथा 10वीं परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा परिमाण ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश का बच्चा देश की किसी भी हाई कंप्टीशन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी जो नई शिक्षा नीति लेकर आए उससे परीक्षा परिणामों को बेहतर करने में मदद की है, विद्यार्थीयों को समान रूप से सुविधाए, सिलेबस एक सा हो, बच्चों को संसाधन एक से पहुँचाए जाए परीक्षा का स्तर एक सा हो यह सुनिश्चित किया गया। यही वजह है कि प्रदेश के आदिवासी अंचलों में विद्यार्थीयों ने अच्छा किया है। पिछले 16 वर्ष का रिकार्ड टूटा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने इस दौरान शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत की वजह से ही यह परिणाम आए है।

15 Apr 2026, 11:36:34 PM IST

MP Board Result 2026 Live: जिलावार प्रदर्शन में 12वीं में झाबुआ पहले, अनूपपुर दूसरे और नरसिंहपुर तीसरे स्थान पर

एमपी बोर्ड परिणाम जिलावार प्रदर्शन में 12वीं में झाबुआ पहले, अनूपपुर दूसरे और नरसिंहपुर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 10वीं में अनूपपुर 93.85 प्रतिशत के साथ पहले और आलीराजपुर 92.14 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस बार कई आदिवासी और पिछड़े जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

10वीं में 2 लाख 89 हजार 693 तथा 12वीं में करीब 1 लाख 99 हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा के दौरान 10वीं में 47 और 12वीं में लगभग 100 नकल प्रकरण सामने आए।

15 Apr 2026, 11:34:20 PM IST

MP Board 12th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर दर्ज किया गया

इस बार का एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर दर्ज किया गया है। MP बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए है। इस बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और एग्रीकल्चर सभी स्ट्रीम में अच्छे रिजल्ट आए हैं। मंडल के अनुसार 12वीं परीक्षा में कुल 6 लाख 89 हजार 746 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6 लाख 13 हजार 634 नियमित और 76 हजार 112 स्वाध्यायी विद्यार्थी थे। स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परिणाम 30.60 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं परीक्षा में कुल 8 लाख 97 हजार 61 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 7 लाख 87 हजार 733 नियमित और 1 लाख 9 हजार 328 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे।

15 Apr 2026, 01:12:43 PM IST

MPBSE MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में 1 लाख 99 हजार छात्र फेल

MPBSE MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में 1 लाख 99 हजार छात्र फेल

छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा।

नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया।

जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।

किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया, करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए हैं।

सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43% रहा। यह प्राइवेट स्कूलों के 69.67% से काफी ज्यादा है।

15 Apr 2026, 12:44:15 PM IST

MPBSE MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में रेगुलर व प्राइवेट अभ्यर्थियों का रिजल्ट कैसा रहा

MPBSE MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में रेगुलर व प्राइवेट अभ्यर्थियों का रिजल्ट कैसा रहा

कुल परीक्षार्थी: इस वर्ष नियमित (Regular) छात्रों के रूप में 6,13,634 और स्वाध्यायी (Private) छात्रों के रूप में 76,112 परीक्षार्थी शामिल हुए।

नियमित विद्यार्थियों का परिणाम: कुल 6,13,318 नियमित परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें से 4,66,406 विद्यार्थी (76.01%) सफल हुए हैं।

छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन: नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.41% रहा, जो छात्रों के 72.39% उत्तीर्ण प्रतिशत से काफी अधिक है। स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 30.60% रहा।

श्रेणीवार उत्तीर्ण (नियमित): प्रथम श्रेणी में 3,67,079; द्वितीय श्रेणी में 99,073 और तृतीय श्रेणी में 254 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

दिव्यांग (CWSN) विद्यार्थी: नेत्रहीन एवं मूक-बधिर छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.84% (छात्र 63.50% और छात्राएं 69.72%) रहा

15 Apr 2026, 12:42:38 PM IST

MPBSE MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में मेरिट सूची में किस स्ट्रीम के कितने विद्यार्थी

MPBSE MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में मेरिट सूची में किस स्ट्रीम के कितने विद्यार्थी

कला (मानविकी) संकाय: 32 परीक्षार्थी

विज्ञान (गणित) संकाय: 69 परीक्षार्थी

विज्ञान (जीवविज्ञान) संकाय: 45 परीक्षार्थी

वाणिज्य संकाय: 63 परीक्षार्थी

कृषि संकाय: 9 परीक्षार्थी

ललितकला + गृहविज्ञान: 3 परीक्षार्थी

15 Apr 2026, 12:39:13 PM IST

MPBSE MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं में रेगुलर व प्राइवेट उम्मदीवारों का रिजल्ट

MPBSE MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं में रेगुलर व प्राइवेट उम्मदीवारों का रिजल्ट

नियमित परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का 26.38% रहा है

छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन: नियमित विद्यार्थियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31% रहा

दिव्यांग (CWSN) विद्यार्थी: मानसिक विकलांग, नेत्रहीन एवं मूक-बधिर श्रेणी के विद्यार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 54.86% रहा (छात्र- 53.80%, छात्राएं- 56.65%

15 Apr 2026, 12:37:55 PM IST

MPBSE MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिविजन से कितने पास हुए

MPBSE MP Board 10th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिविजन से कितने पास हुए

कुल 787595 नियमित विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए गए। इनमें से 431464 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी (First Division) में, 145772 द्वितीय श्रेणी में और 1092 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 578328 विद्यार्थी सफल हुए।

15 Apr 2026, 12:36:16 PM IST

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका

पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका: परिणाम घोषणा के 10 दिन के भीतर एमपी ऑनलाइन पोर्टल या 'MPMOBILE' ऐप से पुनर्गणना (Retotalling) या उत्तर पुस्तिका की कॉपी के लिए आवेदन किया जा सकता है

। उत्तर पुस्तिका की कॉपी ईमेल पर प्राप्त करने के लिए छात्र या पालक की ईमेल आईडी देना अनिवार्य है

त्रुटि सुधार

अंकसूची में किसी भी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि (Clerical Error) होने पर परिणाम घोषणा से तीन माह तक सुधार निःशुल्क होगा। तीन माह बाद इसके लिए शुल्क लगेगा

15 Apr 2026, 12:29:42 PM IST

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट नहीं आएगी

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी। वे डीजीलॉकर (Digi Locker) से अपनी प्रमाणित प्रति निकाल सकते हैं। उनका अंतिम परिणाम आने पर ही मूल अंकसूची जारी होगी

15 Apr 2026, 12:18:21 PM IST

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह टॉपर लिस्ट 2026

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह टॉपर लिस्ट 2026

ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह

पहला स्थान (485/500): कु. शाइस्ताह कुरैशी - शा. कन्या उ.मा.वि., नौगाँव, छतरपुर।

दूसरा स्थान (479/500): कु. शैवाह कुरैशी - शा. कन्या उ.मा.वि., नौगाँव, छतरपुर।

तीसरा स्थान (478/500): कु. कुमकुम अहिरवार - शा. कन्या हा.से.स्कूल, अमरबाडा, छिंदवाडा।

15 Apr 2026, 12:17:35 PM IST

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं कृषि समूह टॉपर लिस्ट 2026

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं कृषि समूह टॉपर लिस्ट 2026

कृषि समूह (Agriculture Group)

पहला स्थान (493/500): कु. तुलसी राजावत (शा. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1, शिवपुरी) और कु. चंचल कुशवाह (इंडियन पब्लिक उ.मा.वि., झींगुरा, शिवपुरी)।

दूसरा स्थान (488/500): कु. प्रीति कुशवाह - इंडियन पब्लिक उ.मा.वि., झींगुरा, शिवपुरी।

तीसरा स्थान (487/500): कु. संजना धाकड़ - शा. सांदीपनि मॉडल उ.मा.वि. शिवपुरी।

15 Apr 2026, 12:12:18 PM IST

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं कला समूह टॉपर लिस्ट 2026

कला समूह (Humanities Group)

पहला स्थान (489/500):

श्रुति तोमर - द्रोण अकादमी मुरैना।

आकाश अहिरवार - शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1, छतरपुर।

दूसरा स्थान (488/500):

मुस्कान रावत - शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1, छतरपुर।

आदित्य चतुर्वेदी - शा. उ.मा.वि., पनवार, रीवा।

तीसरा स्थान (487/500): कु. दीप्ति रावत - आदर्श बन्धु उ.मा.वि., शिवपुरी।

15 Apr 2026, 12:11:12 PM IST

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं वाणिज्य समूह टॉपर लिस्ट 2026

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं वाणिज्य समूह टॉपर लिस्ट 2026

वाणिज्य समूह (Commerce Group)

पहला स्थान (494/500):

चांदनी विश्वकर्मा - गुरुदेव शिक्षा केन्द्र उ.मा.वि. नीलबड़, भोपाल।

खुशी राय - शा. सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर, भोपाल।

दूसरा स्थान (489/500): मनु शुक्ला (ग्वालियर), आर्ची माहेश्वरी (राजगढ़) और खुशबू पाटीदार (राजगढ़।

तीसरा स्थान (488/500):

श्रुति गर्ग (मुरैना)

छवि अग्रवाल (दमोह), कु. सानिया गुप्ता (रीवा), कु. सृष्टि सिलावट (रतलाम), कु. रोशनी पटेल (भोपाल) और कु. दीपाली सोनी (छिंदवाड़ा)

15 Apr 2026, 11:58:28 AM IST

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं जीव विज्ञान समूह टॉपर लिस्ट 2026

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं जीव विज्ञान समूह टॉपर लिस्ट 2026

पहला स्थान (492/500): तन्वी कुमावत - तीरथ बाई कला चन्द्र उ.मा.वि., पल्सीकर कालोनी, इन्दौर।

दूसरा स्थान (490/500): कार्तिक शर्मा - नवज्योति अकादमी उ.मा.वि., मानपुर, उमरिया।

तीसरा स्थान (489/500):

प्रियांशी सिंह - बी.बी.एस. किड़्स जोन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल आजाद नगर, रीवा।

अरीबा इमरान - डेफोडिल उ.मा.वि. अशोका गार्डन भोपाल।

स्तुति जैन - वैदिक कान्वेंट इंग्लिश मीडियम उ.मा.वि. लालबर्रा, बालाघाट

15 Apr 2026, 11:54:57 AM IST

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं विज्ञान-गणित समूह टॉपर लिस्ट 2026

MP Board 12th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं विज्ञान-गणित समूह टॉपर लिस्ट 2026

पहला स्थान (493/500): श्लोक प्रजापति - नूतन बाल विद्या मन्दिर उ.मा.वि., इंग्लिशपुरा सीहोर, जिला सीहोर।

दूसरा स्थान (491/500):

गौरी शर्मा - शा. उ.मा.वि., फोर्ट ग्वालियर।

डॉली पुरवार - सत्य निकेतन उ.मा.वि., नागौद सतना।

अर्जुन गुर्जर - मानस हायर सेकेण्डरी स्कूल, ब्यावरा, राजगढ़।

तीसरा स्थान (490/500):

कान्हा शर्मा - शा. मॉडल उ.मा.वि, पोहरी, शिवपुरी।

मनेन्द्र केवट - शा. बालक उ.मा.वि., रामपुर बघेलान, सतना।

15 Apr 2026, 11:50:06 AM IST

MP Board 10th Topper List 2026 Live : एमपी बोर्ड 10वीं टॉपरों की लिस्ट

MP Board 10th Topper List 2026 : प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कुल 378 विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत के दम पर इस योग्यता सूची में जगह बनाई है। यह एक अस्थाई सूची है जिसे पुनर्गणना के मामलों के निपटारे के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

रैंक 1 पहला स्थान (प्राप्तांक: 499/500)

कु. प्रतिमा सिंह सोलंकी: सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, जिला पन्ना ।

रैंक 2 - दूसरा स्थान (प्राप्तांक: 498/500)

कु. अक्षरा घोड़ेस्वर: शा. उ.मा.वि., छटेरा, जिला बालाघाट ।

अमय गुप्ता: शा. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1, जिला सीधी।

रैंक 3 - तीसरा स्थान (प्राप्तांक: 497/500) तीसरे स्थान पर कुल 7 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है:

योगेन्द्र सिंह परमार: शा. बालक उ.मा.वि., ब्यौहारी, जिला शहडोल।

कु. अनन्या वर्मा: सरस्वती उ.मा.वि., जिला सीधी।

शिवम बोपचे: शा. उ.मा.वि., परसवाड़ा घाट, जिला बालाघाट।

अर्जुन सिंह राजपूत: सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, जिला पन्ना।

अवनीश कुमार नाई: सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल नंदविहार, जिला सिंगरौली।

कु. हिमांशी धाकड़: ब्रिलिएंट कान्वेंट उ.मा.वि., बरखेड़ी मेन रोड़, जिला भोपाल।

कु. निकिता फरकासे: शा. सांदीपनि बालक उ.मा.वि., सौंसर, जिला छिन्दवाड़ा।

रैंक 4

चौथा स्थान (496 अंक): इस स्थान पर 12 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें कु. श्रेया जैन (जबलपुर), कु. सुहानी भदोरिया (विदिशा), श्री अनमोल गोयल (ग्वालियर) और श्री नमन पटेल (छतरपुर) आदि प्रमुख हैं।

रैंक 5

पांचवां स्थान (495 अंक): 495 अंकों के साथ 16 विद्यार्थियों ने पांचवां स्थान हासिल किया है, जैसे कि कु. श्रेया पांडे (रीवा), श्री आयुष द्विवेदी (सीधी), और श्री नितिन जाट (गुना)

15 Apr 2026, 11:47:18 AM IST

MP Board 10th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा

MP Board 10th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा

मेरिट लिस्ट में 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं।

जिलावार प्रदर्शन: अनूपपुर 93.85% के साथ पहले स्थान पर

जिलावार परिणाम में अनूपपुर 93.85% के साथ पहले और आलीराजपुर 92.14% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

पूरक की जगह द्वितीय अवसर परीक्षा

इस वर्ष पूरक परीक्षा की जगह द्वितीय अवसर परीक्षा का प्रावधान किया गया है। मुख्य परीक्षा में फेल, अनुपस्थित या अंक सुधारने वाले छात्र 7 मई 2026 से होने वाली इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

2.89 लाख छात्र फेल

कुल 2,89,693 छात्र फेल घोषित किए गए हैं, जबकि परीक्षा के दौरान 47 नकल के मामले सामने आए।

15 Apr 2026, 11:42:49 AM IST

MP Board 10th Result 2026 Live : MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 73.42% छात्र पास, पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंकों के साथ टॉप किया

MP Board 10th Result 2026 Live : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने वर्ष 2026 की 10वीं (हाईस्कूल) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 73.42% नियमित छात्र पास हुए हैं। पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का 69.31% दर्ज किया गया। शासकीय स्कूलों का परिणाम 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68.64% से अधिक है।

15 Apr 2026, 11:41:08 AM IST

MP Board 12th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर

MP Board 12th Result 2026 Live : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। यहां नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 92.62% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 59.93% रहा।

15 Apr 2026, 11:40:05 AM IST

MP Board 12th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा, डालें एक नजर

MP Board 12th Result 2026 Live : इस साल एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित हुई थी। कुल 6 लाख 89 हजार 746 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

जानें कैसा रहा एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026

नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा।

जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% रहा।

पिछले 16 सालों में यह सबसे बेहतर परिणाम बताया जा रहा है।

छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है।

छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा,

जबकि छात्रों का 72.39% रहा।

टॉपर्स की बात करें तो—

भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।

जिलों में झाबुआ पहले स्थान पर रहा,

जबकि अनुपपुर दूसरे स्थान पर रहा।

इस बार किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है।

करीब 1 लाख 99 हजार छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत अब द्वितीय अवसर परीक्षा का मौका मिलेगा,

जो 7 मई 2026 से शुरू होगी।

15 Apr 2026, 11:35:03 AM IST

MP Board 12th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 16 सालों में सबसे अच्छा

MP Board 12th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया। पिछले 16 सालों में इसे सबसे बेहतर परिणाम बताया जा रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है—छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा।

15 Apr 2026, 11:32:31 AM IST

MP Board 12th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 12वीं में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने किया टॉप

MP Board 12th Result 2026 Live : एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। इस बार किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है, जबकि करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए हैं।

15 Apr 2026, 11:31:03 AM IST

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT Live : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कितना प्रतिशत रहा

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 OUT Live : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in घोषित हो गया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.01 फीसदी रहा। 12वीं में 79.41 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्रतिभा सिंह सौलंकी ने टॉप किया, 500 में 499 अंक लाकर टॉप किया है। 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा।

15 Apr 2026, 11:26:18 AM IST

MP Board 10th Result 2026 OUT Live: सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 8 फीसदी अच्छा रहा

MP Board 10th Result 2026 OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 8 फीसदी अच्छा रहा

शासकीय स्कूलों का रिजल्ट- 76.80%

अशासकीय स्कूलों का रिजल्ट - 68.64%

15 Apr 2026, 11:24:35 AM IST

MP Board Result 2026 OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने किया टॉप

MP Board Result 2026 OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक लाकर किया टॉप

15 Apr 2026, 11:22:25 AM IST

MP Board Result 2026 OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं की मेरिट में 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई

MP Board Result 2026 OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं की मेरिट में 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। 235 लड़कियां हैं और 143 लड़के हैं।

15 Apr 2026, 11:21:06 AM IST

MP Board Result 2026 OUT Live: लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा

MP Board Result 2026 OUT Live: लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से 8 फीसदी अच्छा रहा।

15 Apr 2026, 11:14:14 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड टॉपर लिस्ट आने वाली है

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कुछ देर में टॉपर की लिस्ट जाएगी। स्टूडेंट इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ लाइव हिंदु्स्तान करियर पेज पर भी चेक कर सकेंगे।

15 Apr 2026, 11:12:46 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है। सीएम निवास समत्व भवन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। सीएम मोहन यादव ने नतीजे घोषित किए।

15 Apr 2026, 11:11:16 AM IST

MP Board Result 2026 declared: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ

MP Board Result 2026 declared: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। मूल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी।

15 Apr 2026, 11:07:04 AM IST

MP Board Result 2026 Live : डिजीलॉकर Digilocker पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं जारी

MP Board Result 2026 Live : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित हो गया है। स्टूडेंट्स mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर नतीजे देख सकते हैं। डिजिलॉकर पर नतीजे चेक करने के लिए इन्हें इश्यूर्स सेक्शन पर जाना होगा।

15 Apr 2026, 11:06:02 AM IST

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद सेकेंड चांस एग्जाम का मिलेगा मौका

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड ने पारंपरिक पूरक परीक्षा प्रणाली को खत्म कर ‘द्वितीय परीक्षा’ शुरू कर दी है जिसमें फेल और पास दोनों तरह के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। छात्र अब सिर्फ फेल विषयों के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर अंक लाने के लिए भी किसी विषय में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों को अपने रिजल्ट सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा। पूरक परीक्षा की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। पहले हाईस्कूल में अधिकतम दो विषय और हायर सेकेंडरी में एक विषय में फेल छात्र ही पूरक परीक्षा दे सकते थे। लेकिन अब ‘द्वितीय परीक्षा’ के तहत सभी छात्रों को समान अवसर मिलेगा। नए नियमों के अनुसार जो छात्र किसी विषय में फेल हैं, उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य होगा। वहीं, जो छात्र पास हैं, वे भी अपने अंक सुधारने के लिए अपनी मर्जी से किसी भी विषय में शामिल हो सकते हैं।

15 Apr 2026, 11:05:41 AM IST

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 वेबसाइट लिस्ट

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 वेबसाइट लिस्ट

- mpbse.mponline.gov.in

- mpresults.nic.in

- mpbse.nic.in

- livehindustan.com

15 Apr 2026, 11:04:12 AM IST

MP Board Result 2026 Live: अगर छात्र मेन एग्जाम में फेल होते हैं, तो क्या होगा

MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड ने इस साल फैसला लिया है कि अगर छात्र मेन एग्जाम में फेल होते हैं, तो मई में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह फैसला एमपी सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 (NEP2020) के तहत लिया है। पिछले साल भी दो बार एग्जाम हुए थे।

15 Apr 2026, 11:02:57 AM IST

MP Board Result 2026 OUT Live : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Live

MP Board Result 2026 OUT Live : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, यहां देखें Live सीधा प्रसारण।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।