UP Board Result 2026 (OUT) Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ रोल नंबर से तुरंत चेक करें
More
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सयूपी बोर्ड रिजल्ट्स
Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सयूपी बोर्ड रिजल्ट्स

यूपी बोर्ड

UP Board Result 2026 OUT, LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link , डाउनलोड मार्कशीट, टॉपरों की लिस्ट

UP Board Result 2026 (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026)

UP Board Result 2026, upresults.nic.in 2026 : UPMSP UP Board Result 2026, upresults.nic.in 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का (UPMSP 10th 12th Result 20260) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल 23 अप्रैल 2026 शाम चार बजे जारी होगा। परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट ( UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकते हैं। पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया था।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं फरवरी मार्च माह में आयोजित की गई थीं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं)परीक्षाओं के बाद लाखों परीक्षार्थियों का ( UP Board 10th Result 2026 , UP Board 12th Result 2026 ) का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके पास अलर्ट भी आए तो उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें कि हर साल लाखों उम्मीदवार यूपी बोर्ड की परीक्षा देते हैं। 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को ही लें तो यूपी बोर्ड ने 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षा दी थी। पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में पंजीकृत कुल 2732165 परीक्षार्थियों में से 2545815 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 2294122 (11,49,984 छात्र और 11,44,138 छात्राएं) पास हुए। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था। अगर पिछले साल की यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

यूपी बोर्ड 10वाीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम
कक्षा: 10वीं — मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत
कक्षा: 12वीं — मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत

यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम
मार्क्स रेंज: 91% - 100%| ग्रेड: A1 | ग्रेड प्वाइंट: 10
मार्क्स रेंज: 81% - 90% | ग्रेड: A2 | ग्रेड प्वाइंट: 9
मार्क्स रेंज: 71% - 80% | ग्रेड: B1 | ग्रेड प्वाइंट: 8
मार्क्स रेंज: 61% - 70% | ग्रेड: B2 | ग्रेड प्वाइंट: 7
मार्क्स रेंज: 51% - 60% | ग्रेड: C1 | ग्रेड प्वाइंट: 6
मार्क्स रेंज: 41% - 50% | ग्रेड: C2 | ग्रेड प्वाइंट: 5
मार्क्स रेंज: 33% - 40% | ग्रेड: D | ग्रेड प्वाइंट: 4
मार्क्स रेंज: 21% से 32% | ग्रेड: E1 | ग्रेड प्वाइंट: -
मार्क्स रेंज: 21% से कम | ग्रेड: E2 | ग्रेड प्वाइंट: -

UP Board Result 2026, upresults.nic.in 2026: UPMSP UP Board Result 2026, upresults.nic.in 2026: UP Board 10th and 12th results are releasing on tomorrow 23 April 2026 4 pm this year. The UP Board High School and Intermediate results can be checked Live Hindustan website and on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in. Last year, UP Board 10th and 12th results were declared in the last week of April. This year, the UP Board 10th and 12th exams conducted in February and March month. After UP Board High School (10th) and Intermediate (12th) exam, millions of students are waiting for their results (UP Board 10th Result 2026, UP Board 12th Result 2026). Once the results are declared, you can easily check your result (UPMSP 10th 12th Result 2026) by entering your roll number on Live Hindustan website www.livehindustan.com. After the results are announced, students will be able to download their mark sheets by entering their roll numbers. If you want to receive an alert as soon as the results are declared, you can register by clicking on the link above. A QR code will be used. Offline mark sheets-cum-certificates will be made available later through the schools, as before. It is worth noting that millions of candidates appear for the UP Board exam every year. For example, in the 2025 High School and Intermediate examinations, the UP Board conducted exams for more than 51 lakh students. Last year, in 2025, out of a total of 2,732,165 students registered for the UP Board Class 10 exams, 2,545,815 appeared for the examination. Of these, a total of 2,294,122 (1,149,984 boys and 1,144,138 girls) passed. Among the 90.11 percent of students who passed the high school exams, 93.87 percent were girls and 86.66 percent were boys. Yash Pratap Singh from Jalaun topped the Class 10 exams across the state, securing 587 out of 600 marks, which is 97.83 percent. Regarding last year's UP Board Intermediate (Class 12) results, out of 2,705,009 registered students, 2,598,560 appeared for the examination. Of these, 2,108,774 (1,062,616 boys and 1,046,158 girls) were successful. Among the 81.15 percent of students who passed the intermediate exams, 86.37 percent were girls and 76.60 percent were boys. Mahak Jaiswal from Prayagraj topped the Class 12 exams across the state, securing 486 out of 500 marks, which is 97.20 percent.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

और पढ़ें

कैसे चेक करें यू.पी.बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यू.पी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

कहाँ चेक करें यू.पी. बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

जैसे ही यू.पी. बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|

बोर्ड का नाम:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
परीक्षा का नाम:(कक्षा 10वीं)/ इंटरमीडिएट (12वीं) का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट:upmsp.edu.in
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट:upresults.nic.in

यूपी बोर्ड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट UP Board 10th 12th Result कैसे देखें?

    विद्यार्थी सबसे पहले www.livehindustan.com/career/results/up-board-result पर जाएं। 10वीं के विद्यार्थी हाईस्कूल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें और 12वीं के विद्यार्थी इंटर रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबल डालकर सब्मिट करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026 में आधिकारिक तौर पर किस तारीख को आएगा?

    यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026 की घोषणा 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे होगी।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड (UPMSP) की कौन सी वेबसाइट्स सबसे भरोसेमंद हैं?

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

  • बिना इंटरनेट के एसएमएस (SMS) के जरिए मोबाइल पर रिजल्ट कैसे मंगाया जा सकता है?

    अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: UP10 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आपका विषयवार अंक आपके फोन पर मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगा।

  • अगर एडमिट कार्ड खो गया है, तो क्या नाम या पिता के नाम से रिजल्ट देखा जा सकता है?

    नहीं, बिना रोल नंबर के यूपी बोर्ड परिणाम नहीं देखा जा सकता।

  • भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट देखने का दूसरा तरीका क्या है?

    अगर यूपी बोर्ड वेबसाइट upmsp.edu.in क्रैश हो गई है तो डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in से और लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकते हैं।

  • क्या इस बार छात्रों को डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी डिजिटल मार्कशीट मिलेगी?

    हां। डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक किया जा सकता है।

  • बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट और उनके अंकों का विवरण कब और कहां जारी होगा?

    यूपी बोर्ड टॉपरों की लिस्ट और उनके अंक upmsp.edu.in और लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट से देखे जा सकेंगे।

  • फर्जी कॉल्स और 'नंबर बढ़ाने' वाले ठगों से बचने के लिए बोर्ड ने क्या चेतावनी दी है?

    यूपी बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि नंबर बढ़ाने और पास कराने के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल्स से बचें और 1930 पर शिकायत करें।

  • स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट कितने दिनों बाद मिलेगा?

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट आमतौर पर परिणाम के करीब दो सप्ताह बाद मिलता है।

  • 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित होगा।

  • इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल कितने छात्र शामिल हुए और पासिंग प्रतिशत क्या रहा?

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 में करीब 52 लाख विद्यार्थी बैठे।

  • स्क्रूटनी (री-चेकिंग) और कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया में क्या अंतर है?

    यूपी बोर्ड स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन में मुख्य अंतर यह है कि स्क्रूटनी में कॉपियों की फिर से जांच (अंकों का योग/छूटे प्रश्न) होती है, जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा में छात्र अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा दोबारा देते हैं।

  • क्या रिजल्ट के बाद छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी मांग सकते हैं?

    छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए यूपी बोर्ड से अनुरोध कर सकते हैं।

  • यूपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर क्या हैं, जहां छात्र अपनी समस्या बता सकते हैं?

    यूपी बोर्ड के टोल फ्री नंबर 18001805310, 18001805312 पर कॉल कर स्टूडेंट्स अपनी समस्या बता सकते हैं।

  • क्या इस साल पास होने के लिए ग्रेस मार्क्स (Grace Marks) का कोई प्रावधान है?

    यदि छात्र 2–5 अंकों से फेल हो रहा हो और अन्य विषयों में उसका प्रदर्शन अच्छा हो, तो यूपी बोर्ड विशेष परिस्थितियों में ग्रेस मार्क्स दे सकता है।

  • बोर्ड ने रिजल्ट के संबंध में किसी भी भ्रामक खबर से बचने के लिए क्या सलाह दी है?

    यूपी बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी गुमराह करने वाली खबरों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपडेट लें।