Sensation double murder in Bihar Madhepura husband wife killed by crushing heads and faces बिहार के मधेपुरा में डबल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी की सिर और चेहरा कुचल कर हत्या; मचा बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के मधेपुरा में डबल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी की सिर और चेहरा कुचल कर हत्या; मचा बवाल

घटना का कारण जमीनी विवाद माना जा रहा है। बहरहाल घटना के बाद पुलिस छानबीन तेज कर दिया है। पति का सिर तो पत्नी का चेहरा कुचल दिया गया है।

Fri, 4 July 2025 10:23 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि
share
बिहार के मधेपुरा में डबल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी की सिर और चेहरा कुचल कर हत्या; मचा बवाल

बिहार के मधेपुरा में बेलगाम अपराधियों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। मुरलगीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत वार्ड 14 दमगारा टोला प्रसादी चौक के समीप घर अज्ञात बदमाशो के द्वारा पति पत्नी की हत्या कर दी गयी। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को एसएच 91 रोड शव रख कर जाम कर दिया। पीड़ित परिजन घटना की उच्च स्तरीय जांच, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायर को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रजनी वार्ड 14 के सब्जी विक्रेता दिनेश दास और पत्नी भलिया देवी की घर में निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। अब तक घटना का कारण जमीनी विवाद माना जा रहा है। बहरहाल घटना के बाद पुलिस छानबीन तेज कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार की रात दोनो शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित परिवार सहित स्थानीय लोगों ने दोनो शव को एसएच 91 मुख्य सड़क पर प्रसादी चौक के पास जाम विरोध कर रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंस्टाग्राम के लव अफेयर का खूनी अंत, गयाजी की शादीशुदा महिला का पटना में मर्डर

बताया बुधवार की रात अज्ञात बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया है। पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी। दोनों शव के सिर और मुंह पर गहरे जख्म देखे गए। जिससे प्रतीत हो रहा है कि बदमाशो ने वजनदार ईट और लोहा से मारकर दोनो पति पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार हो गया। घटना की जानकारी गुरुवार की रात करीब नौ बजे रात स्थानीय लोगो को पता चला। बताया गया कि रजनी प्रसादी चौक के पास घर में दिनेश दास (50) और उनकी पत्नी भलिया देवी (45) की हत्या की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर एक और केस, अपहरण और मारपीट का आरोप
ये भी पढ़ें:लालू यादव के गाने पर झूमीं बीमा भारती, समर्थकों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि दोनो शव का पोस्तमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया और छानबीन तेज कर दिया गया है। प्रथमदृष्टया जमीनी विवाद हत्या का कारण स्पष्ट हो रहा है। आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के वायुसैनिक की नैनीताल में मौत, दोस्ती को जिंदा रखने में गई जान
ये भी पढ़ें:बिहार में अचानक भड़क उठा वक्फ का मुद्दा, मुस्लिम बहुल सीटों पर विपक्ष की नजर
ये भी पढ़ें:मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में बिहार को बताया गौरव, भोजपुरी चौताल से स्वागत
ये भी पढ़ें:बिहार में दो दिन आंधी-बिजली के साथ झमाझम , 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।