Bima Bharti husband Awadhesh Mandal another case of kidnapping assault बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर एक और केस, अपहरण और मारपीट का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर एक और केस, अपहरण और मारपीट का आरोप

पूर्व मंत्री एवं आरजेडी नैत्री बीमा भारती के बाहुबली पति अवधेश मंडल पर एक और क्रिमिनल केस दर्ज हुआ है। अवधेश पर पूर्णिया जिले के भवानीपुर में एक युवक को अगवा कर जान से मारने की नीयत से उसकी पिटाई करने का आरोप है। 

Thu, 3 July 2025 10:04 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, भवानीपुर (पूर्णिया)
share
बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर एक और केस, अपहरण और मारपीट का आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की प्रदेश उपाध्यक्ष और रूपौली से पूर्व विधायक बीमा भारती के बाहुबली पति अवधेश मंडल के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। मंडल पर एक युवक का अपहरण कर उससे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पीड़ित युवक का इलाज पूर्णिया जिले के भवानीपुर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक का नाम भोला राम वल्लभ उर्फ भोला मंडल है, जो भवानीपुर के बड़हरी पंचायत अंतर्गत कुसहा गांव का रहने वाला है।

पीड़ित युवक के अनुसार वह घर से भवानीपुर बाजार जा रहा था। तभी बलिया मोड़ के समीप बजरंगबली स्थान के पास 4 साथियों के साथ आए हथियार से लैस होकर अवधेश मंडल ने उसे अगवा कर लिया। अवधेश उसे भवनदेवी टोल स्थित अपने आवास पर ले गया। जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से सिर पर छेवनी से प्रहार भी किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-बेटा जेल में है, तुम्हें… पूर्व मंत्री बीमा भारती को जान से मारने की धमकी

भोला मंडल ने बताया कि किसी तरह वह अवधेश की चंगुल से छूटकर भाग निकला। घायल की पत्नी पिंकी देवी ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व भी अवधेश मंडल ने उसके घर पहुंच कर जबरन मारपीट की थी। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी मुकदमे की वजह से अवधेश मंडल ने उसके पति के ऊपर जानलेवा हमला किया है।

घायल भोला मंडल का परिवार अनहोनी की आशंका से सहमा हुआ है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच मेंजुटगईहै।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव के गाने पर झूमीं बीमा भारती, समर्थकों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

पूर्व मंत्री बीमा भारती के पति अवधेश मंडल की गिनती बाहुबलियों में होती है। अवधेश के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले साल भवानीपुर के चर्चित गोपाल यादुका मर्डर केस में उनका नाम आया था। व्यापारी यादुका की जून 2024 में दुकान में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप अवधेश मंडल पर लगा था। इसके बाद अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर किया और कई महीनों तक जेल में रहे। पिछले महीने ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीमा भारती के पति का कोर्ट में सरेंडर, मर्डर केस में बेटा अब भी फरार

अवधेश की पत्नी बीमा भारती रूपौली से विधायक रह चुकी हैं। आरजेडी में आने से पहले वह जेडीयू में थीं और नीतीश सरकार में मंत्री भी रही थीं। पिछले साल एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान बीमा भारती ने पाला बदल लिया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीमा भारती को तेजस्वी ने आरजेडी के सिंबल पर पूर्णिया से चुनाव लड़ाया था, लेकिन निर्दलीय पप्पू यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रूपौली में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी बीमा भारती को हार मिली।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।