Bihar airman died in Nainital Muzaffarpur Sahil died to keep friendship alive बिहार के वायुसैनिक की नैनीताल में मौत, दोस्ती को जिंदा रखने में खुद मर गया मुजफ्फरपुर का साहिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के वायुसैनिक की नैनीताल में मौत, दोस्ती को जिंदा रखने में खुद मर गया मुजफ्फरपुर का साहिल

साहिल अपने एयरमैन दोस्त को बचाने में डूब गया। वह दो भाइयों में बड़ा था। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Fri, 4 July 2025 09:48 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, भीमताल/सकरा, हिटी
share
बिहार के वायुसैनिक की नैनीताल में मौत, दोस्ती को जिंदा रखने में खुद मर गया मुजफ्फरपुर का साहिल

बिहार के मुजफ्फरपुर के वायुसैनिक साहिल की नैनीताल में डूबने से से मौत हो गई। साहिल बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित गनियारी का निवासी था। दरअसल वायुसेना के दो जवानों (एयरमैन) की गुरुवार को नैनीताल के भीमताल स्थित मूसाताल में डूबने से मौत हो गई। डूबते दोस्त को बचाने में साहिल भी मजधार में डूब गया। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल छा गया है।

पुलिस के अनुसार, पठानकोट एयरफोर्स यूनिट में तैनात चार जवान अपनी चार महिला दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार को सभी मूसाताल पहुंचे। छत्तीसगढ़ निवासी वायुसैनिक प्रिंस राज यादव झील में तैरने उतरे। गहराई अधिक होने के कारण संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए साहिल ने छलांग लगा दी और वह भी डूब गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंस्टाग्राम के लव अफेयर का खूनी अंत, गयाजी की शादीशुदा महिला का पटना में मर्डर

सीओ प्रमोद साह ने बताया कि दोनों के शव बरामद हो गए हैं। उनके साथ आए दो सैनिक सौरभ नयाल बडोदरा व विजेंद्र सिंह लखनऊ के रहने वाले हैं। युवतियां गुजरात की हैं। साहिल दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई टुनटुन राय ने बताया कि साहिल दोस्तों के साथ पहले हरिद्वार गया था। वहां से सभी नैनीताल और फिर भीमताल गए। टुनटुन ने बताया कि 24 वर्षीय साहिल की शादी नहीं हुई थी लेकिन शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। छुट्टी में जब आने पर वह गांव के युवाओं को गाइड करता था। साहिल अंदर से बहादुर था और उसकी जान बहादुरी दिखाते हुए ही गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हर महीने बदली जाती थी लड़कियां

परिवार के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम तक पार्थिव शरीर गांव लाए जाने की संभावना है। साहिल के पिता मुन्ना राय एवं मां किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में पूरे मान सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।