Bima Bharti danced on Lalu Yadav song danced with supporters video went viral लालू यादव के गाने पर झूमीं बीमा भारती, समर्थकों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव के गाने पर झूमीं बीमा भारती, समर्थकों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

आरजेडी चीफ लालू यादव के गाने पर राजद नेत्री बीमा भारती के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो समर्थकों के साथ नाच रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गाने के बोल हैं- 'लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे..अबकी आरजेडी पार्टी एकेले लड़तौ गे'।

Tue, 17 June 2025 06:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू यादव के गाने पर झूमीं बीमा भारती, समर्थकों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

बिहार चुनाव में अब चंद महीनों का ही वक्त बचा है। ऐसे में क्षेत्रीय नेताओं अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पूर्व मंत्री और आरजेडी की महिला नेत्री बीमा भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो राजद चीफ लालू यादव के एक गाने पर डांस कर रही है। इस दौरान उनके समर्थक और महिलाएं भी थिरक रही हैं। गाने के बोल है- 'लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे..अबकी आरजेडी पार्टी एकेले लड़तौ गे'।

वीडियो पूर्णिया की रूपौली विधानसभा का बताया जा रहा है। जिसमें बीमा भारती डांस करती दिख रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि गाने के जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि इस चुनाव में आरजेडी अकेले चुनाव लड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-बेटा जेल में है, तुम्हें… पूर्व मंत्री बीमा भारती को जान से मारने की धमकी
ये भी पढ़ें:पति के बाद अब पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे का सरेंडर, इस केस में है आरोपी
ये भी पढ़ें:निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के घर तोड़फोड़, गोपाल मंडल और बीमा भारती पर आरोप

आपको बता दें 2024 में हुए उपचुनाव में रूपौली से बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। जबकि दूसरे नंबर पर जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 59824 वोट मिले थे। वहीं राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 30619 वोट मिले थे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 में भी पूर्णिया की सीट से आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से भी निर्दलीय पप्पू यादव ने मात दी थी। बीमा की जमानत भी जब्त हो गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।