Instagram love affair bloody end married woman from Gayaji murder in Patna इंस्टाग्राम के लव अफेयर का खूनी अंत, गयाजी की शादीशुदा महिला का पटना में मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इंस्टाग्राम के लव अफेयर का खूनी अंत, गयाजी की शादीशुदा महिला का पटना में मर्डर

गयाजी की एक शादीशुदा महिला की प्रेम प्रसंग के चलते पटना में हत्या कर दी गई। महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में अफेयर में बदल गई। रिश्ता टूटने पर युवक ने महिला को मारकर फेंक दिया।

Fri, 4 July 2025 08:23 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वपीय संवाददाता, पटना
share
इंस्टाग्राम के लव अफेयर का खूनी अंत, गयाजी की शादीशुदा महिला का पटना में मर्डर

बिहार के गयाजी की रहने वाली एक शादीशुदा महिला की इंस्टाग्राम पर पटना के एक युवक से जान-पहचान हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे लव अफेयर में बदल गई। जब रिश्तों में खटास आई तो महिला ने पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया। इस बीच प्रेमी की भी शादी हो गई, तो अपनी पूर्व प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसने मर्डर कर दिया। मृतका की पहचान गयाजी के ग्वालबिगहा निवासी करण मांझी की पत्नी सुंदरी देवी (30) के रूप में हुई है। हत्या के बाद उसके शव को पहले जमीन में गाड़ा गया, बाद में खुसरूपुर में हेमजापुर फोरलेन के पास फेंक दिया गया।

पुलिस के अनुसार सुंदरी देवी की हत्या उसके पूर्व प्रेमी मनीष यादव और उसके सालों ने मिलकर की थी। मनीष पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेकाबीघा का रहने वाला है। वह फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके दो सालों और एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इनके नाम पंकज कुमार, सुनील कुमार और अंशु कुमार है। तीनों नियाजीपुर के रहने वाले हैं।

ऑटो के पहिए के निशान से मिला सुराग

पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने गुरुवार को बताया कि बीते 2 जुलाई को खुसरूपुर में हेमजापुर फोरलेन से एक महिला का 3 दिन पुराना शव बरामद हुआ था। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। जांच के दौरान घटनास्थल पर ऑटो के पहिए के निशान मिले, जिससे और सुराग मिलते गए।

पुलिस ने आसपास के ऑटो चालकों से पूछताछ की, जिसमें एक ड्राइवर ने 30 जून की रात कुछ लोगों के ऑटो से हेमजापुर आने की बात कही। उसके बताए अनुसार नियाजीपुर गांव के ऑटो चालक अंशु को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का खौफनाक अंत, फूफा के प्यार में पड़ी महिला ने पति का करवाया कत्ल

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मनीष यादव का महिला सुंदरी देवी से प्रेम प्रसंग था। लेकिन मनीष की शादी के बाद महिला उस पर लगातार दबाव बना रही थी। पीछा छुड़ाने के लिए मनीष ने अपने साले पंकज और सुनील के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

गड्ढे में लाश दफनाई, बदबू आने पर वापस निकाली

मनीष ने सुंदरी को पटना बुलाया गया, चाकू से उसकी हत्या कर दी गई। शव को पहले गांव में गड्ढे में दफनाया गया, बदबू फैलने पर उसे निकालकर हेमजापुर फोरलेन पर फेंक दिया गया। ऑटो चालक को 3000 रुपये दिए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी; हाथ मलता रह गया पति

सुंदरी के चक्कर में जेल गया था मनीष

परिजन ने बताया कि मनीष और सुंदरी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। कुछ ही समय में उनका रिश्ता पति-पत्नी जैसा हो गया। हालांकि, कुछ समय बाद उनका रिश्ता टूट गया और मामला कानूनी दांवपेच तक पहुंच गया। सुंदरी ने अपने हक के लिए गयाजी में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें मनीष को जेल भी जाना पड़ा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।