Mother son murder in Khagaria, Bihar, after shooting throats cut with sickle for land बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, गोली मारने के बाद हसिआ से गला रेता; जड़ में जमीन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, गोली मारने के बाद हसिआ से गला रेता; जड़ में जमीन

जमीन विवाद में हत्या कांड को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। बेटा गोली लगने से जख्मी होने के बाद जान बचाने के लिए छिप रहा था। लेकिन, बदमाशों ने उसे पकड़कर गला रेत दिया।मां को भी गोली मार मौत के घाट उतार दिया।

Mon, 23 June 2025 12:48 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, खगड़िया
share
बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, गोली मारने के बाद हसिआ से गला रेता; जड़ में जमीन

बिहार के खगड़िया से बड़ी खबर आई है जहां डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया। मां और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जमीन विवाद में हत्या कांड को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। बेटा गोली लगने से जख्मी होने के बाद जान बचाने के लिए छिप रहा था। लेकिन, बदमाशों ने उसे पकड़कर गला रेत दिया। घटना पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों ने गोली मार दी।

मृतकों की पहचान मां फुलो(45) देवी और बेटे पंकज कुमार(19) के रूप में की गई है। मृत महिला की बेटी सविता कुमारी ने बताया कि बदमाश उसके घर में घुस गए और मां तथा भाई को गोली मार दी। जख्मी होकर मां गिर पड़ी। भाई जान बचाने के लिए छिपने लगा तो उसे पकड़ लिया और हसिया से गला रेत दिया। उसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। घटना के वक्त घर में मां, बेटा और बेटी ही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छह साल की लड़की से गैंगरेप, चीख सुन पहुंचे परिजन; लहूलुहान मिली

इधर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार में गजब हुआ

गांव वालों से मिली जानकारी के मुताबिक 8 बिगहा जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इस मामले में पूर्व में भी हत्या हुई। उस कांड के आरोपी जेल में है। आशंका जाहिर की जा रही है कि बदले की कार्रवाई के तहत मां-बेटे को मार दिया गया। घटना से गांव में हड़कंप मचा है। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। बेटी सविता ने सुरक्षा की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति सत्तन सिंह सुलेखा देवी हत्याकांड में जेल में बंद है। जमीन विवाद में वर्ष 2014 से अब तक छह लोगों की हत्या की घटना हो चुकी हैं। पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलायी गई है। पुलिस घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में जमीन कारोबारी की हत्या से सनसनी, भोज खाकर लौटने के दौरान मर्डर
ये भी पढ़ें:किशनगंज में डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहीं मां-बेटी की गला रेतकर हत्या
ये भी पढ़ें:बिहार में डबल मर्डर के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, 2 भाइयों की लालबाबू ने की थी हत्या
ये भी पढ़ें:सिर और कान दो टुकड़ों में फट गए, बिहार में खौफनाक मर्डर
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला से रेप के बाद मर्डर, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जलाने का भी शक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।