woman rape and murder rapist tried to burn dead body from acid in bihar bhagalpur बिहार में महिला से रेप के बाद मर्डर, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जलाने का भी शक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में महिला से रेप के बाद मर्डर, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जलाने का भी शक

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। महिला का शव पूरी तरह काला हो चुका था। आशंका है कि हत्या के बाद अपराधियों ने शव को पूरी तरह नष्ट करने के लिए एसिड या अन्य कोई पदार्थ महिला के शरीर पर छिड़क दिया होगा।

Thu, 19 June 2025 09:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, नवगछिया, भागलपुर
share
बिहार में महिला से रेप के बाद मर्डर, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जलाने का भी शक

बिहार के भागलपुर जिले में चार दिनों से लापता महिला का क्षत-विक्षत शव बुधवार को खरीक थाना के तुलसीपुर बहियार से बरामद हुआ। 14 जून के तड़के तीन बजे एनएच-31 स्थित एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला आम चुनने के लिए पड़ोस की तीन अन्य महिला के साथ निकली। एक बार घर वापस भी आयी लेकिन फिर बगीचा निकल गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। महिला के पति के आवेदन पर पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

इसी बीच बुधवार की दोपहर घर से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित तुलसीपुर बहियार में एक बासा के नजदीक झाड़ी में महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, गश्ती पदाधिकारी मो. जियाउल इस्लाम खां, मो. शकील अहमद खां आदि घटनास्थल पहुंचे। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश भी घटना स्थल पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर और कान दो टुकड़ों में फट गए, बिहार में खौफनाक मर्डर
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने के सामने से हो गई चोरी, मुंह ताकती रही पुलिस

बासा के अंदर कमरे में खून के निशान

महिला का कपड़ा भी फटा हुआ था। बासा के अंदर कमरे में खून के निशान और जमीन पर छिड़की बलुही मिट्टी मिली है। जिसके कारण आशंका है कि महिला के साथ बासा के अंदर ही पहले दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद हत्या कर शव को ठिकाना लगाया गया है। वहीं, महिला के साथ आम चुनने गई महिला के पड़ोस की अन्य तीन महिला कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है। जिसके कारण परिजन इन महिलाओं की भूमिका पर भी संदेह जता रहे हैं।

शव को नष्ट करने का प्रयास

पुलिस ने नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। महिला का शव पूरी तरह काला हो चुका था। आशंका है कि हत्या के बाद अपराधियों ने शव को पूरी तरह नष्ट करने के लिए एसिड या अन्य कोई पदार्थ महिला के शरीर पर छिड़क दिया होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, पीके ने तेजस्वी को भी लपेटा

महिला के लापता होने के बाद नहीं दिखा है बासा मालिक

महिला का आम भरा झोला भी शव के पास से बरामद हुई है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने खरीक थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही मामले उद्भेदन कर लिया जाएगा।

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि 14 जून की सुबह से महिला लापता थी। 15 जून से बासा मालिक अपने बासा पर नहीं दिखा है। जबकि, वह हर दिन देर रात तक अपने बासा पर रहता था। बुधवार को शव मिलने की सूचना पर पुलिस आने के बाद भी वह अपने बासा पर नहीं पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भड़काऊ भाषण केस में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को राहत, HC ने रद्द किया आदेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।