six year old girl gang raped in bihar accused run away when she scream बिहार में छह साल की लड़की से गैंगरेप, चीख सुन पहुंचे परिजन; बच्ची को लहूलुहान कर भागे हैवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में छह साल की लड़की से गैंगरेप, चीख सुन पहुंचे परिजन; बच्ची को लहूलुहान कर भागे हैवान

बच्ची के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। परिवार के लोग उसे तुरंत बांकेबाजार के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है।

Mon, 23 June 2025 09:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बांकेबाजार, गयाजी
share
बिहार में छह साल की लड़की से गैंगरेप, चीख सुन पहुंचे परिजन; बच्ची को लहूलुहान कर भागे हैवान

बिहार में छह साल की एक बच्ची से गैंगरेप की भयानक वारदात हुई है। घटना गयाजी जिले की है। यहां लुटुआ थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव में रविवार रात छह वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में गांव के ही दो नाबालिग लड़कों पर आरोप है। घटना उस समय हुई जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और माता-पिता घर के अंदर थे।

बच्ची की आवाज सुन दूसरे बच्चों ने परिजन को बताया

बताया गया कि दोनों लड़कों ने बच्ची को डरा-धमकाकर गांव के पुराने स्कूल भवन के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया। कुछ छोटे बच्चों ने बच्ची की चीख-पुकार सुनी और परिजनों को सूचना दी। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो बच्ची लहूलुहान हालत में थी, और आरोपी फरार हो चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार में गजब हुआ
ये भी पढ़ें:इजरायल से भीषण युद्ध के बीच ईरान में फंसा बिहारी, परिजन बोले -संपर्क नहीं हो रहा

बच्ची के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। परिवार के लोग उसे तुरंत बांकेबाजार के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

हैवानों की तलाश जारी

लुटुआ थानाध्यक्ष पप्पू कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई है। पीड़िता के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई महिला थाना, गया द्वारा की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेनकोट या छाता लेकर ही निकलें, पूरे बिहार में बरसेंगे बदरा; यहां येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।