man head and ear torn into two pieces murder in bihar saharsa सिर और कान दो टुकड़ों में फट गए, बिहार में खौफनाक मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सिर और कान दो टुकड़ों में फट गए, बिहार में खौफनाक मर्डर

पुलिस शव का शिनाख्त करने मे जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक का वेशभूषा और पहनावा देखकर लोगों ने संभावना जताई की वह कूड़ा कचरा चुनने वाला है।

Thu, 19 June 2025 09:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सहरसा
share
सिर और कान दो टुकड़ों में फट गए, बिहार में खौफनाक मर्डर

बिहार में अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। सहरसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित पुलिस क्लब समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का सर और कान दो टुकड़े में फट चुका था। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा, पुअनि खुशबू कुमारी सहित अन्य ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।

फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाया गया है। पुलिस शव का शिनाख्त करने मे जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक का वेशभूषा और पहनावा देखकर लोगों ने संभावना जताई की वह कूड़ा कचरा चुनने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने के सामने से हो गई चोरी, मुंह ताकती रही पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।