land businessman shot dead in patna punpun पटना में जमीन कारोबारी की हत्या से सनसनी, भोज खाकर लौटने के दौरान मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में जमीन कारोबारी की हत्या से सनसनी, भोज खाकर लौटने के दौरान मर्डर

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह गौरीचक के कछुआरा गांव में ब्रह्मभोज से खाना खकर अपने घर बाइक से लौट रहे थे। तभी कंडाप पैक्स गोदाम में उतर सुनसान जगह देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गर्दन से नीचे गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

Mon, 23 June 2025 08:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में जमीन कारोबारी की हत्या से सनसनी, भोज खाकर लौटने के दौरान मर्डर

पटना में अपराधियों ने फिर तांडव मचाया है। पटना से सटे पुनपुन में सोहगी-कंडाप पथ पर अपराधियों ने भोज से लौट रहे जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गौरीचक के कंडाप पैक्स गोदाम के पास रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान हंडेर गांव निवासी श्याम नंदन सिंह के पुत्र अंजनी सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह गौरीचक के कछुआरा गांव में ब्रह्मभोज से खाना खकर अपने घर बाइक से लौट रहे थे। तभी कंडाप पैक्स गोदाम में उतर सुनसान जगह देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गर्दन से नीचे गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। अंजनी सिंह जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाई गई है। परिजन की लिखित शिकायत आने केे बाद केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हर पहलू पर जांच कर रही है। आखिर हत्या किस कारण से हुई है और हत्या करने वाले कौन हैं सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।