Kishanganj double murder mother daughter sleeping in house killed slitting thorats किशनगंज में डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहीं मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

किशनगंज में डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहीं मां-बेटी की गला रेतकर हत्या

किशनगंज जिले के पेठिया थाना क्षेत्र में घर में सो रहीं मां और मासूम बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों की मौत को संदेहास्पद बताया है, जांच जारी है।

Fri, 20 June 2025 11:04 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, पोठिया (किशनगंज)
share
किशनगंज में डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहीं मां-बेटी की गला रेतकर हत्या

बिहार के किशनगंज जिले से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। पोठिया थाना क्षेत्र की कस्वाकलियागंज पंचायत अंतर्गत तेलीबस्ती (तैयबपुर) गांव में गुरुवार को मां एवं मासूम बेटी की बदमाशों ने घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की पहचान तेलीबस्ती के निवासी 23 वर्षीय अंसरी बेगम एवं 18 महीने की बेटी राहत परवीन के रूप में हुई है। महिला के पति रोहित की मौत पहले ही हो चुकी है। वह अपने सास-ससुर के साथ रहती थी।

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही किशनगंज एसपी सागर कुमार गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने कहा कि मामला संदेहास्पद है। इसका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। इस बीच पूर्णिया से पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। पोठिया थाना क्षेत्र के तेलीबस्ती (तैयबपुर) गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अंसरी और उसकी मासूम बेटी का गला रेता शव पड़ोसियों ने देखा। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

3 साल पहले पति की हुई थी मौत

पोठिया थाना क्षेत्र निवासी फारूक के बड़े बेटे मो. रोहित का विवाह 5 साल पूर्व बहादुरगंज के गोसिया टोली काशीबाड़ी निवासी अजीमुद्दीन की पुत्री अंसरी बेगम से हुई थी। शादी से पहले दोनों का प्रेम प्रसंग भी था। 3 साल पहले रोहित की बीमारी से मौत हो गई थी। विधवा अंसरी 3 साल के बेटे अनस और बेटी के साथ सास-ससुर के साथ रहती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां का कांड

अंसरी की सास आसिया बेगम ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ससुर फारूक के मुताबिक बुधवार रात 8 बजे भोजन कर अंसरी अपनी बच्ची के साथ सोने चली गई थी। पोता उनके साथ सो रहा था। इसी बीच देर रात में यह दिल दहला देने वाली घटना घटी। उन्हें दोनों की हत्या के बारे में कुछ पता नहीं चला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहू की हत्या कर पेट्रोल से फूंका, खाना बनाने पर देवरानी-जेठानी में हुआ था झगड़ा

एसपी ने बताया कि घटनास्थल को पूरी तरह से सुरक्षित कर एफएसएल की मदद से सबूत इकट्ठा कराए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला से रेप के बाद मर्डर, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जलाने का भी शक

एसपी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच हेतु एक विशेष पुलिस जांच टीम का गठन किया गया है। एसआईटी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह, ठाकुरगंज अंचल निरीक्षक संदीप कुमार, पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआइ बिपिन कुमार के साथ टेक्निकल टीम को शामिल किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।